Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»मेहनत की कमाई पर डाका डालने की तैयारी कर रहे बिल्डर पर शिकंजा कसने की तैयारियां!
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश राज्य समाचार

    मेहनत की कमाई पर डाका डालने की तैयारी कर रहे बिल्डर पर शिकंजा कसने की तैयारियां!

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainMay 23, 2026Updated:May 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रुड़की-मंगलोर हाईवे पर अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का बड़ा डंडा चला है। हमारी खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। मीडिया में प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। एचआरडीए की वीसी (VC) सोनिका मीणा के सख्त निर्देशों पर विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है…. रुड़की में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी काटने वाले भू-माफियाओं की अब खैर नहीं है। मीडिया में अब्दुल कलाम चौक के पास हो रही अवैध प्लाटिंग की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।​प्राधिकरण ने रुड़की-मंगलोर हाईवे पर स्थित ‘न्यू एरा रेजीडेंसी’ के मालिक अंजार अहमद को एक सख्त ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।आपको बता दें कि इस पूरी कार्रवाई के पीछे एचआरडीए की वीसी सोनिका मीणा की जीरो टॉलरेंस नीति साफ नजर आ रही है। वीसी सोनिका मीणा के कुशल नेतृत्व और सख्त रुख के कारण ही आज रुड़की में अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले पस्त हो चुके हैं। उनके साफ निर्देश हैं कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध और बिना ले-आउट पास कराए निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सोनिका मीणा के इसी विजन को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं एचआरडीए के तेजतर्रार सहायक अभियंता टी.एस. पंवार। टी.एस. पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना वक्त गंवाए मौके का मुआयना किया और पाया कि अब्दुल कलाम चौक के पास लगभग 10 बीघा भूमि पर बिना किसी मानचित्र या ले-आउट स्वीकृति के अवैध रूप से प्लाटिंग का निर्माण कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा था। टी.एस. पंवार की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्यप्रणाली की क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है, जिन्होंने भू-माफियाओं के सिंडिकेट पर सीधा प्रहार किया है।उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत जारी किए गए इस नोटिस में साफ कहा गया है कि क्यों न इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाए। विभाग ने आरोपी पक्ष को 28 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 के बीच प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने और सबूत पेश करने का आखिरी मौका दिया है।​इतना ही नहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना और उल्लंघन जारी रहने पर 2,500 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त दंड भी भुगतना पड़ सकता है। साथ ही विभाग की टीम को रोकने या बाधा डालने पर 6 महीने तक की जेल का भी प्रावधान है।एचआरडीए वीसी सोनिका मीणा के कड़े रुख और सहायक अभियंता टी.एस. पंवार की इस ऑन-फील्ड मुस्तैदी ने यह साफ कर दिया है कि रुड़की में कानून से ऊपर कोई नहीं है। अब देखना यह होगा कि 28 मई को आरोपी पक्ष क्या जवाब दाखिल करता है, या फिर विभाग का बुलडोजर इस अवैध साम्राज्य को नेस्तनाबूद करने के लिए कूच करेगा।

    #bjpsarkar #HRDA #socialscan #uttarakhand #अवैधप्लाटिंग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Read More

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?