Author: Avnish Kumar Jain

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम सीएम पुष्कर सिंग धामी पत्नी सहित पहुंचे केदारनाथ धाम दस हज़ार से अधिक श्रद्धालु रहे मौजूद।विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान मंत्रोच्चारणऔर बम बम भोले- हर हर महादेव के जयकारों की गूँज के साथ खुल गए है! कपाट खुलने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा अर्चना की गई कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार की दर्शन किए और पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया!…

Read More

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी समिति के समक्ष रखी गयी एवं विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने अखरोट विकास कार्यक्रम के तहत् लगाए गयी अखरोट की पौध की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने सम्बन्धित प्रभाग के डीएफओ से इसका मूल्यांकन कर अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा इससे होने वाले फलोत्पादन की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी…

Read More

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। जल जीवन मिशन को लेकर दिए गए कथित बयान के बाद भगत ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत ढंग से पेश किया गया। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भगत के बयान को भाजपा सरकार की वास्तविकता उजागर करने वाला बताया है।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि मुझे खेद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More

रुड़की में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का हंटर चला है। एक ऐसी खबर जिसे हमने प्रमुखता से दिखाया, उसका आज बड़ा असर हुआ है। भगवानपुर के तेलपुरा में 140 बीघा में फैला अवैध साम्राज्य अब मिट्टी में मिल चुका है। यहाँ न सिर्फ कॉलोनी काटी जा रही थी, बल्कि किसान यूनियन की आड़ लेकर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश भी की गई। देखिए हमारी ये विशेष रिपोर्ट…. ये तस्वीरें गवाह हैं कि कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं। रुड़की के भगवानपुर स्थित तेलपुरा-बुग्गावाला मार्ग पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब HRDA की टीम भारी पुलिस…

Read More

9-10 साल में कर्मचारी हित में एक काम भी नहीं करा पाए मंत्री अधिकारी- कर्मचारी न्याय पाने के लिए खा रहे दर-दर की ठोकरें विभागीय ढांचा व सातवें वेतनमान आज तक नहीं करा पाए लागू स्वास्थ्य विभाग से इनको पैदल करा चुका है मोर्चा  हर मोर्चे पर विफल हो चुके हैं मंत्री धन सिंह रावत विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम कर्मचारी संगठन के संरक्षक रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत आज तक इन 9-10 वर्षों में (दोनों कार्यकाल में) कर्मचारी हितों के लिए एक (सिंगल)…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने देहरादून–दिल्ली के बीच बने नए एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक हाईवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा किया गया, जो प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।अनिल बलूनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे देहरादून से शाम करीब सवा पाँच बजे निकले और मात्र लगभग 2 घंटे 20 मिनट में दिल्ली के India Gate पहुँच गए। उन्होंने कहा कि “कभी कल्पना भी नहीं की थी कि देहरादून से दिल्ली इतनी कम समय में…

Read More

भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के द्वितीय संस्करण का गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में समापन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को भी सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सूर्य देवभूमि चैलेंज के दूसरे संस्करण में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों सहित देशभर से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने केदार-बदरी ट्रेल पर 113 किमी के दुर्गम मार्ग को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस साहसिक अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता…

Read More

वानप्रस्थ आश्रम, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है, जो भक्ति, भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की ओर प्रेरित करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु निरंतर कार्य…

Read More

भीमताल में हुई घटना के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को निकाली गई जन आक्रोश रैली के बाद स्थानीय व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। लोगों ने आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार करने की मांग की।इसके बाद आक्रोशित लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने भीमताल थाने का घेराव किया। थाने के बाहर हुई जनसभा में प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई, जिसमें पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का…

Read More

हरिद्वार: अब तक अवैध खनन में नेताओं और बड़े कारोबारियों के नाम सामने आते रहे हैं, लेकिन देहात क्षेत्रों में अब भारतीय किसान यूनियन का एक गुट भी इस धंधे में सक्रिय बताया जा रहा है। आरोप है कि गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने क्रशर लगाया और चेलों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लेकर अत्याधुनिक मशीनें उतार दीं। खनन पर रोक के बावजूद अधिकारियों पर दबाव बनाने और ओवरलोड वाहनों को चलाने में किसान राजनीति के इस्तेमाल की भी चर्चाएं हैं।एक जिले के बंजारे वाला क्षेत्र में, जहां खनन पर पूरी तरह रोक है, वहां रिजर्व पार्क से महज 400 मीटर के…

Read More

रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में महीनों पुराने गोकशी के मामले ने अब एक बड़ा रूप अख्तियार कर लिया है। हिंदू संगठनों ने पुलिस थाने का घेराव किया है, तो वहीं ग्रामीणों ने एक सत्ताधारी दल के नेता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।मामला रुड़की के झबरेड़ा का है जहाँ आज हिंदू सेना उत्तराखंड और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने में दस्तक दी। कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। दरअसल, यह मामला कुछ महीने पहले शुरू हुआ था जब हिंदू संगठनों ने एक गंदे नाले से भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष बरामद किए थे। उस वक्त…

Read More

चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले हरिद्वार में प्रशासनिक तैयारियों के बीच धार्मिक आस्था का भी विशेष दृश्य देखने को मिला, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप हर की पैड़ी पहुंचे जहां उन्होंने मां गंगा का विधिवत पूजन कर यात्रा के सफल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की, हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है और यहीं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आगे की यात्रा के लिए रवाना होते हैं, ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, कमिश्नर ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर…

Read More

ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर यात्रा हेतु जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा का संदेश देते हुए कपड़े के बैग भी वितरित किए। इस दौरान चारधाम यात्रा हेतु श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें। बाबा केदार, प्रभु बदरी विशाल एवं माँ गंगा-यमुना से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा की कामना करता…

Read More

रुड़की के ग्राम बंजारेवाला क्षेत्र में मानो खनन माफियों का राज खनन है माफिया लग रहा है कि प्रधान मंत्री के दौरे का इंतजार कर रहे थे। इस दौर के बाद वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी व कर्मचारी मौन बैठे हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारी पूरी तरह से मिल गए है। टाइगर रिजर्व की सीमा से 400 मीटर की दूरी पर खनन धड़ल्ले से चल रहा है। न कोई अधिकारी देख रहा है न कर्मचारी आरा मौके पर। ग्रामीण फोन कर कर के थक चुके हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व के कुछ कर्मचारी पहले रोकने आते थे…

Read More

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य विभाग की सख्ती। हरिद्वार में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार छापेमारी जारी। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण।  ज्वालापुर व आसपास क्षेत्रों में 10 – 12 प्रतिष्ठानों की जांच। अनियमितता पर 3 को फूड सेफ्टी एक्ट के तहत नोटिस जारी।  विक्रेताओं को लाइसेंस और फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश। हेल्थ सर्टिफिकेट, पानी जांच और पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट भी अनिवार्य। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा, पूरे जनपद में सख्त निगरानी रखी जा रही है। https://youtu.be/nJO7s8PYKI4?si=GkHGeHsWb5nNk9G2

Read More

देहरादून पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिरौती के लिए युवक के अपहरण मामले में लंबे समय से वांछित चल रही महिला आरोपी शिल्पी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि यह महिला आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी।विकासनगर के भोजावाला में बीते 2 मार्च को शक्ति पुंडीर नाम के युवक का घर में घुसकर अपहरण किया गया था और उसे छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस…

Read More