पौड़ी जनपद के विकासखंड कोट में बीते दिनों हुई दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विकासखंड कार्यालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारी भरत भंडारी अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 75 प्रतिशत तक झुलस गए थे। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार, एम्स पहुंचने पर भरत भंडारी को तत्काल बेड उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके चलते उनका उपचार शुरू नहीं हो पाया। बाद में उन्हें जॉली ग्रांट अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की रेफरल प्रक्रिया और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। मुख्य प्रश्न यह उठ रहा है कि जब मरीज की हालत अत्यंत गंभीर थी और उसे एम्स रेफर किया गया था, तो क्या जिला अस्पताल प्रशासन ने पहले से एम्स से संपर्क कर बेड और उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित की थी या नहीं। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो यह गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानी जा रही है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी गंभीर मरीज को रेफर करने से पूर्व संबंधित अस्पताल से समन्वय स्थापित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।भरत भंडारी की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं और रेफरल सिस्टम की खामियों को उजागर कर दिया है। अब सभी की निगाहें जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

