मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाते हुए आम जनमानस को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल न्याय सुलभता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र की भावना का विस्तार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सदैव…
Author: Avnish Kumar Jain
देहरादून स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की मृत्यु का मामला अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना को आत्महत्या बताया जा रहा है, जबकि परिस्थितियाँ कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े करती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला का अपने परिवार, विशेषकर पति से नियमित संपर्क था और वह शीघ्र ही अपने घर लौटने वाली थी। ऐसे में अचानक इस प्रकार की घटना होना संदेह उत्पन्न करता है। यदि महिला किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी, तो नारी निकेतन प्रशासन द्वारा उसकी समुचित निगरानी और परामर्श की व्यवस्था क्यों नहीं की गई—यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न…
हरिद्वार में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, जिन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से भी जाना जाता है, पर भ्रष्टाचार और अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगे हैं। प्राइड फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनके सस्पेंशन और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कंपनी प्रतिनिधि रमेश मैठाणी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने बताया कि दवा निर्माण लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उन्हें शिवालिक नगर स्थित कार्यालय बुलाया गया, जहां दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। आरोप है कि इसके बाद एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए 15 हजार…
हरिद्वार,कुंभ मेला–2027 के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली देव डोलियों की गंगा स्नान एवं भव्य शोभायात्रा इस बार प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। राज्य की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर मेला प्रशासन ने इस दिव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, लोक संस्कृति से जुड़ी समितियों के…
कांग्रेस की प्रवक्ता सुजाता पॉल ने उत्तराखंड सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के बाद अब आवास और एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) में भी बड़ा खेल सामने आया है।सुझाता पॉल के मुताबिक, साल 2021 से 2026 के बीच डेपुटेशन के जरिए सीधे स्थायी नौकरी देने का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि यूजेबीएनएल का एक मैकेनिकल इंजीनियर दिसंबर 2021 में एमडीडीए में डेपुटेशन पर लाया गया, लेकिन उसे इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट इंजीनियर का काम दिया गया, जबकि उस पद पर पहले से अधिकारी मौजूद था।दिसंबर 2023 में डेपुटेशन खत्म होने के बावजूद…
सिडकुल थाना क्षेत्र की कार्तिक एंटरप्राइजेज कंपनी में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया। दस्तावेजों में उम्र बढ़ाकर काम कराने और मारपीट के आरोप, पुलिस ने प्लांट हेड रजनीश शर्मा को गिरफ्तार किया। पीड़िताओं के हाथ-पैर बांधने का वीडियो भी पुलिस को मिला, चोरी कबूलवाने के लिए बनाया जा रहा था दबाव। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस। जांच में सामने आया कि नाबालिग किशोरियों से वेल्डिंग मशीन जैसे खतरनाक काम कराए जा रहे थे। रिज्यूम फाइल और आधार कार्ड की कॉपी में उम्र बढ़ाकर नौकरी देने का भी…
हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों से कई जगहों पर ट्रैफिक की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। यहां मेला प्रशासन के प्रस्ताव पर खड़खड़ी और श्रीयंत्र टापू के पास सरकार ने 2 नए पुल बनाने की मंजूरी दी है। बरसात के दिनों में खड़खड़ी श्मशान घाट के पास सूखी नदी में पानी आ जाने से हर साल काफी नुकसान होता है। इसलिए नदी के रपटे पर एक पुल और कनखल क्षेत्र में श्रीयंत्र टापू पर बने पुल पर ट्रैफिक की आवाजाही सुगम करने के लिए इस पुल के बगल में दूसरा पुल स्वीकृत हुआ…
रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने विकास प्राधिकरण और भू-माफियाओं के बीच के गठजोड़ को बेनकाब कर दिया है। मामला हरिद्वार-मंगलौर बाईपास स्थित नगला इमरती गाँव का है, जहाँ प्रस्तावित ‘मास्टर प्लान’ को ताक पर रखकर करोड़ों का खेल खेला जा रहा है।रुड़की के नगला इमरती में नियम और कानून मानो बिल्डरों की चौखट पर दम तोड़ रहे हैं। हाईकोर्ट के इसी प्रकार के मामले में आदेश आने के बावजूद इतना दुस्साहस? यहाँ सैंकड़ों बीघा से अधिक उस भूमि पर ‘इवारा पार्कलेंड’ नाम से अवैध प्लॉटिंग का जाल बिछा दिया गया है, जिसे मास्टर प्लान में…
अल्मोड़ा कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार का “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम पूरी तरह विफल साबित हुआ है और जनता को इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं मिला। विधायक तिवारी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रमों में केवल समूह की महिलाओं को बुलाकर दिखावा किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और आम जनता तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग…
मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया प्रधानमंत्री का आभार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का भी निमंत्रण प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी…
पिरुल ब्रिकेट से होटल संचालकों को मिल सकती है बड़ी राहत, डीएम और सीडीओ ने चकोन प्लांट का किया दौरा जनपद में स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने गुरुवार को डुण्डा विकास खण्ड के ग्राम चकोन स्थित 25 किलोवाट क्षमता की पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट में चीड़ की पत्तियों (पिरुल) से तैयार होने वाले ब्रिकेट और पैलेट (ईंधन) की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिरुल अब केवल वनों के लिए…
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। राम नवमी व पावन नवरात्रि के शुभ अवसर पर शासकीय आवास पर संपूर्ण विधि-विधान के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया। साथ ही राज्य की उन्नति एवं लोक कल्याण की भावना के साथ हवन भी किया। इस पावन अवसर पर माँ आदिशक्ति भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ0 हरक सिह रावत ने कहा कि भाजपा की ही सरकार में त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्यमंत्रित्व काल में ऋषिकेश के रानीपोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के नाम पर भूमि आवंटित की गई थी जिस पर लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास भी तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा स्थानीय सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक व शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की उपस्थिति में हुआ था। 7 वर्ष बीत जाने के बाद यूनिवर्सिटी के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। यूनिवर्सिटी के नाम आवंटित भूमि का टिहरी बांध…
एलाइंस एयर देहरादून – पिथौरागढ़ के बीच संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ – देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह विमान सेवा सामरिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा करना केवल विशिष्ट और सम्पन्न वर्ग के लोगों के…
देहरादून से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में MS Ophthalmology की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय डॉक्टर तन्वी ने मंगलवार रात कथित रूप से अपने शरीर में केमिकल का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव महंत इंद्रेश अस्पताल, पटेल नगर के बाहर उनकी कार में मिला। परिजनों ने कॉलेज की HOD डॉ. प्रियंका गुप्ता पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।मृतका के पिता ललित मोहन के अनुसार, उनकी बेटी ने वर्ष 2023 में…
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने के साथ ही क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। खेल केवल जीत या हार तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और अनुशासन को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाता है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार “फिट इंडिया” और “खेलो इंडिया” जैसे अभियानों को गति देते हुए “फिट उत्तराखंड” के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Khajan Dass जी, माननीय…
