पछवादून में अवैध प्लाटिंग और निर्माणों के खिलाफ MDDA की कार्रवाई जारी है। आज सहसपुर के रेतीवाला इलाके में प्राधिकरण की टीम ने करीब 10 बीघा अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।पिछले चार दिनों में सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर, हिंदूवाला के बाद रेतीवाला में यह कार्रवाई हुई है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा।हालांकि स्थानीय लोगों के मन में एक बड़ा सवाल है — क्या यह कार्रवाई सिर्फ छोटे-मध्यम निर्माणों तक ही सीमित रहेगी या सैकड़ों बीघा में फैले बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी बुलडोजर चलेगा?गौरतलब है कि पिछले साल 14 नवंबर 2025 को SDM विनोद कुमार के नेतृत्व में MDDA और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विकासनगर, ढकरानी, कुल्हाल और शिमला बाईपास क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया था। वहां नालों पर कब्जे, बिना नक्शा पास के बड़े निर्माण और अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उन बड़े रसूखदार प्रोजेक्ट्स पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।छोटे अवैध निर्माणों पर एक्शन जरूरी है, लेकिन पूरी पारदर्शिता और समानता तभी दिखेगी जब चिन्हित बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी कार्रवाई हो। अब देखना होगा कि MDDA का बुलडोजर उन बड़े प्रोजेक्ट्स की ओर भी बढ़ता है या नहीं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

