रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो न सिर्फ सरकारी दावों की पोल खोलती है, बल्कि सैकड़ों जिंदगियों को सीधे मौत के मुंह में धकेलने की तैयारी कर रही है। सलेमपुर सुनहरा मार्ग पर एक अवैध कॉलोनी का जाल बिछाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA ने अपनी आंखें मूंद रखी हैं। क्या यह सिर्फ लापरवाही है या फिर मोटी साठगांठ का नतीजा? हमारी इस विशेष रिपोर्ट में देखिए कि कैसे चंद रुपयों के फायदे के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
ये तस्वीरें रुड़की के सलेमपुर सुनहरा मार्ग की हैं। चमचमाती सड़कों के किनारे धड़ल्ले से कटी इस कॉलोनी को देखिए। पहली नजर में यह आपको एक सामान्य रिहायशी इलाका लग सकता है, लेकिन सच यह है कि यह बारूद के ढेर पर बसाया जा रहा एक मौत का टापू है। इस तथाकथित कॉलोनी के ठीक ऊपर से मौत बनकर गुजर रही है यह हाई टेंशन लाइन। नियम कहते हैं कि हाई टेंशन लाइन के नीचे किसी भी तरह का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। लेकिन यहाँ कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हाई टेंशन तारों के ठीक नीचे पिलर खड़े किए जा रहे हैं, छतें डाली जा रही हैं। जरा सोचिए, कल को अगर कोई बड़ा हादसा होता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या वो मासूम लोग, जो अपनी गाढ़ी कमाई इस अवैध जमीन पर लगा रहे हैं, या फिर वो अधिकारी जो अपनी जेबें गर्म करके दफ्तरों में चैन की बंसी बजा रहे हैं?
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA की कार्यप्रणाली पर खड़ा होता है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो यह अवैध साम्राज्य HRDA के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से फल-फूल रहा है। सवाल है कि
क्या HRDA के फील्ड अधिकारियों को इतनी बड़ी कॉलोनी और उसके ऊपर से गुजरती मौत की लाइन दिखाई नहीं दी? या फिर ‘सुविधा शुल्क’ के खेल ने विभाग को अंधा और बहरा बना दिया है?
स्थानीय शिकार्यकर्ता का कहना है कि यहाँ धड़ल्ले से प्लॉटिंग हो रही है। बिजली की बड़ी लाइन ऊपर से जा रही है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। HRDA को सब पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। सब मिले हुए हैं।
नियम-कानून सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गए हैं। बिल्डरों का मुनाफा और अधिकारियों की कथित सरपरस्ती मिलकर आम जनता की जिंदगी से जुआ खेल रही है। अब देखना यह होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद क्या HRDA की कुंभकर्णी नींद टूटती है या फिर विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

