पौड़ी गढ़वाल और यमकेश्वर क्षेत्र को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंग्टाली पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद एक नया विवाद सामने आ गया है। शिलान्यास के लिए लगाए गए शिलापट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक रेणु बिष्ट का नाम तो अंकित है, लेकिन गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े शिलान्यास और लोकार्पण पट्टों पर संबंधित जनप्रतिनिधियों का नाम होना चाहिए था। उन्होंने माना कि शिलापट्ट में गढ़वाल सांसद का नाम शामिल किया जाना उचित होता। गौरतलब है कि अनिल बलूनी सिंग्टाली पुल परियोजना को लेकर मुख्य सचिव से भी मुलाकात कर चुके थे और लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। ऐसे में शिलापट्ट पर उनका नाम न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि कहीं भाजपा के भीतर गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र की राजनीति का असर तो सामने नहीं आ रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

