हरिद्वार पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बिहार के नालंदा और नवादा से जुड़े “मगध साइबर गैंग” का हिस्सा हैं। प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के सुराग मिले हैं। पुलिस अब बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क और मनी ट्रेल को खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस ने डेबिट मैसेज को लेकर जारी किए गए सिम कार्ड नेटवर्क के खुलासे के संबंध में हरिद्वार के सिडकुल, लक्सर और गंग नहर थाने में मुकदमे भी दर्ज कराए हैं।25 और 26 अगस्त की मध्यरात्रि को श्यामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चिड़ियापुर की ओर से आई Swift कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें से शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 ATM और डेबिट कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक लैपटॉप चार्जर, 10 ATM कवर, PAN कार्ड और 37 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की है। जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों की पासबुक और एटीएम कार्ड से एक बड़े बैंकिंग नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के निवासी कृष्णा पांडे, निरंजन कुमार और हरिद्वार के सन्नी, चंद्रमणि कुमार व चंदन पांडे के रूप में हुई। अब पुलिस बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, म्यूल अकाउंट धारकों और मुख्य संचालकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
- सैन्यधाम के भ्रष्टाचार और मंत्री गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने राज्यपाल से मांगा समय
Saturday, September 12

