एसआईआर और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया को लेकर इंडिया गठबंधन से जुड़े विपक्षी दलों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि अनैतिक तरीके से मतदाताओं के नाम काटना और गैरवाजिब लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दल एकजुट हैं और सरकार की प्रक्रिया का विरोध जारी रहेगा। बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार कथित अनैतिक इरादों से पीछे नहीं हटती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठकें करने की बात कही गई।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

