धर्मनगरी हरिद्वार में एक परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सनातन धर्म अपनाने का दावा किया है। पीलीभीत निवासी माहिद अपनी पत्नी सबीना और तीन बच्चों के साथ चंडी घाट पहुंचे, जहां गंगा पूजन और हवन के बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया कराई गई। परिवार का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय अपनी इच्छा से लिया है। हरिद्वार के चंडी घाट पर पीलीभीत निवासी परिवार ने गंगा पूजन और हवन के बाद सनातन धर्म अपनाने की बात कही। माहिद ने अपना नाम मोहित और पत्नी सबीना ने अपना नाम खुशी रखने की बात कही है। परिवार के मुताबिक, वे लंबे समय से हिंदू धर्म के त्योहारों और रीति-रिवाजों का पालन करते आ रहे थे। उनका दावा है कि बिना किसी दबाव के उन्होंने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया। तीर्थ सेवा न्यास के संत रामविशाल दास के मुताबिक, धार्मिक अनुष्ठान के साथ परिवार की घर वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई गई और नामकरण संस्कार भी कराया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

