आधुनिकता और कंक्रीट के बढ़ते जंगलों के बीच, हमारे आंगन की पहचान रही नन्हीं गौरैया अब धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। लेकिन देहरादून जिले के विकासनगर में एक युवा इस दिशा में एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है। ग्राम एटनबाग निवासी आकाश मुल्तानी पिछले चार वर्षों से बेकार पड़े ‘कबाड़’ का इस्तेमाल कर गौरैया के लिए सुरक्षित आशियाने तैयार कर रहे हैं। पेश है विकासनगर से यह विशेष रिपोर्ट।”विकासनगर के ग्राम एटनबाग निवासी आकाश मुल्तानी की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक व्यक्तिगत प्रयास के रूप में उभरी है। आकाश पिछले 4 वर्षों से निरंतर…
Author: Avnish Kumar Jain
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) एवं रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव (लागत ₹5183.65 लाख) एवं रामनगर ( लागत ₹3857.64 लाख) मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश एवं निकासी के लिए सभी तकनीकी पहलुओं का विशेष…
सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते ॥ शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर एवं पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
कालाढूंगी तहसील के कोटाबाग इंडेन गैस एजेंसी द्वारा कोटाबाग क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गैस आपूर्ति की जाती है जिसके चलते बैलपड़ाव बाजपुर चौराहे पर गैस एजेंसी द्वारा गैस बाटी जा रही थी परंतु उपभोक्ताओं की लंबी कतार के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं उपभोक्ताओं की आपस में तीखी नोकझोंक भी होती देखी गई,, वहीं उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडरों की संख्या गाड़ी में कम होने से असमंजस का माहौल बना रहा वहीं गैस एजेंसी द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण की गई,,, जहां एक ओर सरकार गैस की कमी नहीं होने की…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बणगांव – चोपड़ा – कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल – जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रदेश के हर गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डॉ. आर. एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में संचालित विभिन्न परियोजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रक्रियागत बाधा आ रही है, तो उसका त्वरित समाधान किया जाए यदि समस्या शासन स्तर की है तो तत्काल शासन के संज्ञान में लाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग मासिक लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप नियमित कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित टेंडर, स्वीकृतियों और तकनीकी अनुमोदनों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते…
उत्तराखंड में जहां एक ओर सरकार हरियाली बचाने के दावे करती है, वहीं रुड़की के भगवानपुर में भू-माफियाओं ने प्रशासन के साथ मिलकर एक ‘बड़ा खेला’ कर दिया है। तेलपुरा-बुगावाला मार्ग पर रातों-रात एक घना बाग गायब हो गया और अब वहां हरे-भरे पेड़ों की जगह ‘चार्ट पेपर’ वाली अवैध प्लॉटिंग की मंडी सज गई है। ये तस्वीरें रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र की हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां लगभग 140 बीघा में फैला एक फलदार बाग था, जिस पर प्रशासन की मिलीभगत से आरी चला दी गई। आज यहां की तस्वीर बदल चुकी है। मौके पर जेसीबी चलाकर…
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया गया यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी पद से हटाए गए यूपीसीएल में गजेन्द्र सिंह बुडियाल को अतिरिक्त प्रभार यूजेवीएनएल में अजय कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल भी पदमुक्त https://youtu.be/m4FXKW2UMek?si=64EITUXzGZqCcQLC
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर…
नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नवनिर्मित भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल माल रोड में सड़क भू-धंसाव की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने PWD के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से करते हुए पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात सुचारू किया जाए। उन्होंने जब तक स्थायी मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक इसी सीजन में बेली…
उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया एवं क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। इस प्रकार की पहल न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पहाड़ों में तैनात नन्हे IAS अधिकारी की अवैध धमकी चर्चाओं में है आवास विभाग से जुड़े एक विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों को अधिकारी ने दी खुली धमकी … अधिकारी के शब्द — “जिस दिन मैं सचिव आवास बनूंगा, तुम्हें देख लूंगा… नहीं तो मुंह बंद रखो!” इस दमकी के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है… सूत्रों के मुताबिक इंजीनियरों के बीच डर और बेचैनी का माहौल बना हुआ है https://youtu.be/KStHUy9XoOU?si=hBTLJi__aoKdFyeE
उत्तराखंड से एक गंभीर मामला सामने आ रहा है, जहां रामसर साइट के रूप में संरक्षित आसन बैराज झील के आसपास पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस संवेदनशील क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में क्रेशर संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद यहां क्रेशर लगाए जाने की बात सामने आई है, जिसे पर्यावरण नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। इस मुद्दे पर आशुतोष नेगी ने अपनी बाइट में साफ कहा है कि आसन झील के आसपास इस तरह की गतिविधियां अवैध हैं। इससे पहले 27 मार्च 2025 को हरिद्वार सांसद…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य में संचालित Capital Expenditure, CSS Schemes, EAP Schemes, NABARD Schemes, Expenditure Plan तथा SASCI योजनाओं की वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के अंतर्गत आवंटित धनराशि के खर्च की प्रगति में तेजी लाते हुए उसका शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय राज्य के विकास को गति देता है, इसलिए सभी विभाग परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कीम का बजट लैप्स नहीं…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने लगभग ₹ 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में राज्य में लगभग 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित…
