निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उम्र पड़ा है। दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर धार्मिक रौनक और आस्था का संगम देखने को मिला। बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। धर्मनगरी हरिद्वार में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने सुबह से मां गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर जल, फल सहित विभिन्न वस्तुओं का दान कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। सनातन धर्म में निर्जला एकादशी को विशेष फलदायी व्रत माना जाता है। पर्व को देखते हुए हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर निगरानी, पुलिस तैनाती और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

