उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुड़की दौरे से पहले शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। क्षेत्रीय समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने मिलिट्री चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर गंगनहर कोतवाली में नजरबंद कर दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले यूकेडी के कार्यकर्ता मिलिट्री चौक पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी क्षेत्रीय विकास, स्थानीय समस्याओं और लंबित मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे हालांकि पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे यूकेडी के दर्जनों कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से गंगनहर कोतवाली पहुंचाया जहां उन्हें नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। जिला अध्यक्ष दीपक लाखवान ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री तक अपनी मांगें पहुंचाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमें रोककर हिरासत में ले लिया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सरकार क्षेत्रीय समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है। किसी को भी शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

