कर्णप्रयाग विवाद के बाद उत्तराखंड में प्रवेश करने की जिद पर अड़े निहंग सिखों को लेकर कुल्हाल बॉर्डर सुरक्षा के मद्देनजर बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है।कल देर रात कुछ निहंग श्रद्धालु पोंटा साहिब से देहरादून पहुंचे थे, जहां पुलिस-प्रशासन से लंबी बातचीत के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था। लेकिन आज सुबह निहंग सिख पांवटा साहिब गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं और उत्तराखंड आने की अपनी जिद दोहरा रहे हैं।इस स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने उच्चस्तरीय टीम भेजी है। जिला अधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान, एसएसपी हरिद्वार, एसएसपी देहरादून, एसपी देहात, देहरादून,उप जिला अधिकारी विकास नगर सहित अन्य आला अधिकारी पांवटा साहिब गुरुद्वारे में निहंगों के साथ फिर से वार्ता कर रहे हैं।निहंग सिख चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को पार्किंग विवाद में गिरफ्तार चार साथियों की रिहाई और स्थानीय लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन उन्हें शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश में लगा हुआ है।बॉर्डर सील होने से आम लोगों की रोजाना आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बल सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वही जिला अधिकारी ने कहा आज के वार्ता सफल सकारात्मक होगी फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और वार्ता चल रही है
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

