मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ सीमाद्वार नाले का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मानसून के दौरान सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए जाने के बाद जिलाधिकारी आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नाले की सफाई, अतिक्रमण हटाने और जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें।प्रशासन का कहना है कि सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि मानसून के दौरान लोगों को राहत मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रुड़की: मोहम्मदपुर गांव में अवैध कॉलोनी का बड़ा खुलासा, संदिग्ध आर्किटेक्ट की भूमिका भी आई सामने, क्या जागेगा HRDA विभाग?…
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
Thursday, October 29

