देहरादून-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि पीछे आ रही स्विफ्ट कार 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।दरअसल बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बद्रीपुर-मेदिनीपुर गोलचक्कर के पास ये हादसा हुआ। एक गली से अचानक बाइक सवार मुख्य सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने के लिए थार चालक अमित कुमार ने ब्रेक मारा, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।पीछे चल रही स्विफ्ट के ड्राइवर ने थार को रुकता देख अपनी गाड़ी को बाईं तरफ मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार असंतुलित होकर सड़क किनारे बनी 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।थार चालक अमित कुमार 28 वर्षीय, निवासी डांडीपुर जाटोवाला हैं। घटना की सूचना मिलते ही धर्मवाला पुलिस और हाईवे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हाइड्रा और क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को बाहर निकाला गया।खुशकिस्मती से दोनों ड्राइवर सुरक्षित हैं। किसी ने शिकायत नहीं की, इसलिए पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। दोनों पक्ष आपसी सहमति से वाहन ले गए।हाईवे पर लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए ये हादसा एक चेतावनी है। सड़क पर अचानक सामने आने वाले वाहनों से सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

