हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया। सिडकुल स्थित होटल गार्डन व्यू में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। इस दौरान सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने। वहीं, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का बड़ा हिस्सा पंचायत व्यवस्था के दायरे में आता है और गांवों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उत्पादों और होम स्टे जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को अपना इतिहास याद करना चाहिए। उन्होंने एसआईआर, ईवीएम और जांच एजेंसियों को लेकर कांग्रेस के सवालों पर भी हमला बोला। धामी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध के साथ प्रमाण और परिणाम भी होने चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

