उत्तराखंड में अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठक आयोजित करने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने का औचित्य क्या है और क्या इन बैठकों से स्थानीय समस्याओं का समाधान हो रहा है।गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार की परेशानी कुछ और है, लेकिन इलाज किसी और समस्या का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की मंशा जिलों की समस्याओं को समझने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की थी, तो पांच साल के कार्यकाल में हर साल जिलों में कैबिनेट बैठक आयोजित की जानी चाहिए थी।उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आने पर इस तरह की बैठकें आयोजित करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, चुनाव से ठीक पहले उठाया गया यह कदम बीजेपी के लिए उलटा भी पड़ सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

