रुड़की के बीटी गंज बाजार में एक निर्माणाधीन इमारत इस वक्त चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। आलीशान खड़ी हो रही इस बिल्डिंग में एक या दो नहीं, बल्कि कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मामला सामने आने के बाद हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस थमाकर जवाब तो मांगा है, लेकिन इस पूरे मामले ने विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब एचआरडी के सहायक अभियंता टी. एस. पंवार से बात की गई, तो उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अधिकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग का नक्शा तो पास है, लेकिन जितने क्षेत्रफल में इसका निर्माण किया गया है, उसमें से सिर्फ कुछ ही हिस्सा वैध है। बाकी का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से अवैध पाया गया है। हैरानी की बात यह भी है कि नियमों की धज्जियां सिर्फ बिल्डिंग के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी उड़ाई गई हैं। नियमों के अनुसार बिल्डिंग के सामने जितना चौड़ा रास्ता होना चाहिए, मौके पर वह भी नहीं है। इस वक्त मौके पर महज 10 फीट के आसपास का ही रास्ता बचा है। इसके अलावा, मानकों को ताक पर रखकर इस बिल्डिंग में एक अवैध बेसमेंट का निर्माण भी कर लिया गया है, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है।लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब यह गगनचुंबी इमारत नियमों को कुचलकर तैयार हो रही थी और सामने का रास्ता छोटा किया जा रहा था, तब एचआरडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कहाँ सो रहे थे? जब निर्माण अपने मुकम्मल स्तर पर पहुंच गया, तब जाकर विभाग की नींद क्यों टूटी?खबरें सोशल मीडिया और मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद विभाग ने आनन-फानन में नोटिस तो काट दिया, लेकिन जमीन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भी विभाग की भूमिका पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे है।एचआरडी के सहायक अभियंता का अब दावा है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले इस बिल्डिंग निर्माण के खिलाफ जल्द ही सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।अब देखना यह होगा कि यह कार्रवाई सिर्फ कागजी नोटिस तक सिमट कर रह जाती है या फिर इस अवैध निर्माण और तंग रास्ते के गुनहगारों पर सच में कोई कार्रवाई होती
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

