मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक कर वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के भीतर अधिकारियों के मौके पर पहुंचने, शीतलाखेत मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करने, फायर लाइन के पास छोटी तलैया बनाने और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट गार्ड की एक हजार नई नियुक्तियां करने, ग्राम समितियों और वन पंचायतों को बजट उपलब्ध कराने तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए हर डिवीजन में पशु चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मोबाइल अलर्ट सिस्टम से वनाग्नि की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया।ग्रीष्मकाल को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल टैंकरों की उपलब्धता, क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और पर्यटन व तीर्थ स्थलों पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मानसून से पहले संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट, साफ-सफाई और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में अस्वस्थ पाए जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा से रोकने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

