मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी MDDA के रवैये से नाराज किसान एकता मंच ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप जिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। MDDA की कार्यप्रणाली से त्रस्त किसानों व जनप्रतिनिधियों ने MDDA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुवे तत्काल रोक लगाने और दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की है।किसान एकता मंच का आरोप है कि MDDA की वजह से स्थानीय किसानों को अपनी भूमि में निर्माण करने पर MDDA अधिकारी नोटिस थमा रहे हैं।हैरानी की बात ये है कि जिन लोगों के पास भूमि ही नहीं है, उन्हें भी अवैध निर्माण के नोटिस थमा दिए गए हैं।किसान नेता दरपान बोरा व पूर्व ग्राम प्रधान उम्मेद बोरा ने कहा कि MDDA आमजनता के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहा है। ओर आमजन को निर्माण का नोटिस दिए जाने के बाद देहरादून बुलाया जाता है। जबकि MDDA का शोन्दर्यकर्ण का कार्य भी है, जो कि क्षेत्र में कहीं नही किया जाता। MDDA का आतंक चरम पर है। बिना जमीन वालों को नोटिस देना दिखाता है कि अधिकारी किस स्तर पर लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए। नही तो देहरादून MDDA के दफ्तर में किसान व जनप्रतिनिधि ताला बंदी करने को मजबूर होंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
- हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
Saturday, September 12

