हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुकुल विश्वविद्यालय के समीप अज्ञात बदमाशों ने एक कांवड़िये को गोली मार दी।
गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के समर्थन में करीब 240 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला था।
इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
https://www.facebook.com/share/v/18cydTMVqu/

