Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान
    • मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»दस फीट गली में बहुमंजिला अवैध बिल्डिंग बनकर तैयार, HRDA कब करेगा नक्शा पास कराने वाले आर्कीटेक्ट और निर्माणकर्ता पर कठोर कार्रवाई?
    उत्तराखण्ड

    दस फीट गली में बहुमंजिला अवैध बिल्डिंग बनकर तैयार, HRDA कब करेगा नक्शा पास कराने वाले आर्कीटेक्ट और निर्माणकर्ता पर कठोर कार्रवाई?

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainMay 31, 2026Updated:May 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अवैध बेसमेंट और चार मंजिला इमारत, रुड़की में नियमों को ताक पर रख बनी बिल्डिंग पर क्यों सोया है विभाग?…

    रुड़की के व्यस्ततम बीटी गंज बाजार में स्थित एक बहुचर्चित चार मंजिला इमारत इन दिनों शहर में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। महज 10 फीट के संकरे रास्ते पर खड़ी इस विशाल इमारत के निर्माण ने अब हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, एक आर्कीटेक्ट, J.E, A.E और उनकी भूमिका पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    ​स्थानीय लोगों और सूत्रों के हवाले से यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि आखिर इतने संकरे रास्ते पर इस बहुचर्चित चार मंजिला इमारत का नक्शा किस आधार पर पास कर दिया गया? आर्कीटेक्ट ने नियमों को जानते हुए भी ग़लत नक्शा पास कराया। नियमत निर्माण कार्य की अनुमति देने से पहले एचआरडीए के जूनियर इंजीनियर और A.E की जिम्मेदारी होती है कि वह स्वयं मौके पर जाकर जमीन रास्ते की चौड़ाई और सुरक्षा मानकों की गहन जांच-परख करें। ऐसे में जनता यह पूछ रही है कि क्या तत्कालीन जेई और A.E ने धरातल पर जाकर इस जगह का मुआयना करना भी मुनासिब नहीं समझा? या फिर जानबूझकर इस ओर से आंखें मूंद ली गईं?…
    ​मामला सिर्फ नक्शा पास होने तक ही सीमित नहीं है। इस इमारत के निर्माण के दौरान नियमों को ताक पर रखकर कथित तौर पर एक अवैध बेसमेंट का निर्माण भी कर दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि जब बाजार के बीचो-बीच इतनी बड़ी बिल्डिंग बन रही थी और नीचे गहराई में अवैध रूप से बेसमेंट खोदा जा रहा था, तब विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और फील्ड स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। क्या निर्माण कार्य के दौरान कभी मौके का निरीक्षण करने की जहमत नहीं उठाई गई?
    ​
    ​अब जब यह गगनचुंबी इमारत पूरी तरह से बनकर मुकम्मल हो चुकी है और मीडिया में इस अवैध निर्माण की खबरें प्रमुखता से चलने लगी हैं, तब जाकर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की नींद टूटती नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब जब पानी सिर से ऊपर बह चुका है, तब अधिकारी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। जनता के बीच अब यह बड़ा सवाल तैर रहा है कि क्या अधिकारी सचमुच इस पूरे मामले से बेखबर थे, या फिर अपनी लापरवाही और मिलीभगत को छुपाने के लिए अब अनजान होने का ढोंग रच रहे हैं? इस बहुमंजिला इमारत में छज्जे भी इतने बाहर निकाले गए है कि गली में दिन में ही रात लगती हैं, हादसा होने पर अग्निशमन की गाड़ीयां भी नहीं घुस सकती हैं। इस अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और सत्ताधारी पार्टी का आशीर्वाद प्राप्त किया हुआ है जबकि मुख्यमंत्री इस तरह के अवैध निर्माण के सख्त खिलाफ हैं।
    ​इस पूरे मामले ने एचआरडीए की साख पर एक बड़ा कड़ा प्रहार किया है। अब देखना यह होगा कि खबरों में आने के बाद विभाग इस बहुचर्चित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने, बिल्डिंग सील करने
    जैसी ठोस और निष्पक्ष कर्रवाई करता है, या फिर हमेशा की तरह इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

    जब तक कारवाई नहीं तब तक मुहिम रहेगी जारी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान

    June 11, 2026
    Read More

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….

    June 10, 2026
    Read More

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान

    June 11, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    शार्ट कट के चक्कर में गंवानी पड़ी ज़ान

    June 11, 2026

    मंगलौर के लिबरहेड़ी गांव में छतों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बवाल का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल….

    June 10, 2026

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Most Popular

    आम आदमी भी मांग सकता है सूचना

    June 4, 2025

    नैनीताल भरी बरसात के कारण जीवन हुआ अस्त व्यस्त लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

    June 30, 2025

    राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की

    July 19, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?