साढ़े 8 करोड़ की लागत से बन रही नहर, और नतीजा सिर्फ दो दिन में लीकेज।
डोईवाला विधानसभा के बुल्लावाला गांव में सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाई जा रही इस नहर की हकीकत बनते ही सामने आ गई है। निर्माण पूरा होते ही नहर में कई जगहों से पानी रिसने लगा। किसानों का साफ आरोप है कि नहर में घटिया और कमजोर मटेरियल लगाया गया है। करोड़ों की इस योजना पर पानी फिरता देख स्थानीय किसान और ग्रामीण सिंचाई विभाग और ठेकेदार की लापरवाही पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो खेतों तक पानी पहुंचने से पहले नहर ही जवाब दे जाएगी। ऐसे में सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं आरोप है कि जिस ठेकेदार को काम मिला है, उसके बाद भी मेन ठेकेदार द्वारा दूसरे फिर तीसरे ठेकेदारों को नहर बनाने का काम दिया गया है। ऐसे में तीसरा ठेकेदार गुणवत्ता पर कैसे ध्यान देगा, यह एक बड़ा सवाल है।

