कोतवाली रोड पर सीवर क्रॉसिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार गिर गई। इस घटना में निर्माण एजेंसी की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।ईएमएस कंपनी द्वारा चलाए जा रहे सीवर लाइन कार्य के दौरान कल रात यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुदाई के बाद गड्ढे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे।हाल ही में मंडी चौक पर सड़क गड्ढे में स्कूटी फिसलने से एक महिला सभासद की मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे,
लेकिन इसके बावजूद निर्माण स्थलों पर लापरवाही जारी बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद कई जगहों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर्स या रात में संकेतक लाइटें नहीं लगाई जा रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

