कांग्रेस पार्टी तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को जहां एक और सदन के अंदर घेरने की कोशिश कर रही है तो वही सड़कों पर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है आज राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस की ओर से महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति गैरोंला ने बताया कि जिस तरीके से लगातार गैस हो या फिर तेल हो लगातार महंगाई बढ़ती हुई नजर आ रही है इससे साफ पता लगता है कि बीजेपी सरकार देश को संभालने में असफल हो चुकी है क्योंकि जब…
Author: Avnish Kumar Jain
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि महिला समाज और परिवार की धुरी है, लेकिन दूसरों का जीवन संवारने के साथ-साथ उन्हें अपने अस्तित्व और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना होगा। ‘राइट, जस्टिस, एक्शन फॉर ऑल वीमेन एंड गर्ल्स’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने…
“टिहरी लेक फेस्टिवल–2026: सुवाखोली से देवलसारी तक 35 किमी माउंटेन बाइक (MTB) राइड संपन्न” “साहसिक पर्यटन को बढ़ावा—50 राइडर्स ने पूरी की सुवाखोली–देवलसारी माउंटेन बाइक (MTB) राइड” टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जौनपुर विकास खंड में सुवाखोली से देवलसारी तक माउंटेन बाइक (MTB) राइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह ट्रैकिंग कार्यक्रम प्रातः 8 बजे सुवाखोली से प्रारंभ हुआ तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर 2 बजे देवलसारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लगभग 35 किलोमीटर लंबी इस माउंटेन बाइक (MTB) राइड में कुल 51 साइकिल राइडर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जो…
गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में आयोजित आयोजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित सिद्धपीठ हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े शैलेश, भट्टाग्राम, पाकिस्तान से आए जसपाल कुमार, कराची, पाकिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर भारत आने वाले दुर्गानाथ टी. राजपूत और अफगानिस्तान से आई हंसेरी बाई को मंच पर नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में “जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के मौके पर ₹1129.91 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ₹1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और ₹115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण ₹14 करोड़ की लागत से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजनान्तर्गत टी.एम.आर. प्लांट का लोकार्पण। ₹18.17 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून में पुलिस लाइन में निर्मित 46 आवासीय भवनों का लोकार्पण। ₹6.55 करोड़ की लागत से…
एक सेवारत इंजीनियर ने फर्जी वास्तुकार के साथ मिलकर साझेदारी में काटी हरिद्वार लक्सर रोड पर कालोनी, प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंककर सारे नियमों को ताक पर रखकर अवैध कालोनी को बना दिया वैध … पूरी खबर विस्तार से जल्द ही ….
आज लोक भवन में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक “Summits: The Journey of Uttarakhand Gramin Bank” का विमोचन किया। यह पुस्तक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकिंग की विरासत, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की स्थापना से लेकर उसके विकास, वित्तीय समावेशन तथा स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रस्तुत करती है। इस पहल के लिए बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई। किसी भी संस्था की यात्रा का दस्तावेजीकरण उसकी उपलब्धियों को संरक्षित करने के साथ-साथ भविष्य की दिशा भी निर्धारित करता है। मेरा विश्वास है कि यह कॉफी टेबल बुक बैंक की…
हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी के करकमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित ₹1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए e-Zero FIR प्रणाली का भी शुभारंभ एवं नूतन न्याय संहिता विषय पर…
देहरादून के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में सड़क पर रसूख दिखाना एक रईसजादे को भारी पड़ गया। ग्राम कोटी ढलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सफेद रंग की कार अवैध हूटर बजाते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आई। वीडियो का संज्ञान लेते ही सहसपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने न सिर्फ वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया, बल्कि चालक को भी सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इस कार्रवाई के बाद गाड़ी अब कोतवाली में खड़ी है और चालक की हेकड़ी पूरी तरह उतर…
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने की घटना सामने आई है। निरीक्षण के दौरान सामने आई इस घटना को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए इसे शहर की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्ति के साथ खिलवाड़ करार दिया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के…
आज जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में 2021 के बाद 2026 मे आयोजित टिहरी झील महोत्सव–2026 में पुरानी टिहरी शहर की स्मृतियों को संजोए हुए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पुराने टिहरी शहर, विभिन्न मंदिरों के चित्र, पारंपरिक वाद्ययंत्र तथा अन्य ऐतिहासिक स्मृतियां प्रदर्शित की गईं। मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को तांवें से निर्मित ढोल नगाड़े की प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग की तीन सचल चिकित्सा वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों में विभिन्न…
आज टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव रोमांचक रहा और यहां मौजूद अपार संभावनाओं को एक बार पुनः करीब से महसूस किया। आज टिहरी झील साहसिक एवं वाटर स्पोर्ट्स के एक उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं। हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार…
इस बार का टिहरी लेक फेस्टिवल कई मायनों में खास है। सबसे खास बात चार वर्षों से चले आ रहे गतिरोध के टूटने से जुड़ी है। कोविड-19 की वजह से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। मगर राज्य सरकार ने ठानी, तो इस बार गतिरोध टूट गया। एक और अहम बात काबिलेगौर है कि इस बार सिर्फ टिहरी शहर ही इस आयोजन का मेजबान नहीं है, बल्कि मेजबानी का दायरा कई अन्य शहरों तक फैल गया है। इस बार नरेंद्रनगर, घनसाली, प्रतापनगर, धनोल्टी और देवप्रयाग में भी फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार बडे़ आयोजनों को…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परियोजना की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।समिति ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की ₹62.19 करोड़ की पुनरीक्षित वार्षिक कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए तैयार Project Operations Manual, Financial Management System Manual तथा विभिन्न प्रपत्रों और दिशानिर्देश पुस्तिकाओं का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि…
नई टिहरी में “टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂, 2026” का शुभारंभ करने के साथ ही ₹318 करोड़ की लागत से 15.770 किमी लंबे कोटी कालोनी-डोबरा चांटी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। टिहरी क्षेत्र के विकास हेतु कोटी कालोनी-टिहरी में रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का एक प्रमुख केंद्र बनाया जाए। इसी दिशा में क्याकिंग, पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य में साहसिक और शीतकालीन…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विश्व बैंक पोषित जलागम विकास, जल निकायों के पुनर्जीवन, वृक्षारोपण, पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में देहरादून की सोंग नदी तथा उत्तरकाशी की कमल नदी से संबंधित दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल 2025 को आयोजित सारा की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की…
