बनगांव, पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो में उमड़े जनसमूह का स्नेह, उत्साह और अपार समर्थन पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का नया अध्याय लिख रहा है। बनगांव दक्षिण से Swapan Majumder जी, बनगांव उत्तर से Ashok Kirtania जी, बगदा से Soma Thakur जी तथा गैघाटा से सुब्रत ठाकुर जी के समर्थन में आई देवतुल्य जनता का उद्घोष परिवर्तन के प्रबल संकल्प का प्रतीक बन गया।
Author: Avnish Kumar Jain
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। RTI में सामने आए आंकड़ों के आधार पर किसान मंच ने कोष के वितरण पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे “विवेकाधीन नहीं, संपर्काधीन व्यवस्था” बताया है हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में किसान मंच ने दावा किया कि 2023-24 और 2024-25 के दौरान चंपावत और उधम सिंह नगर में ही करीब 6 करोड़ 65 लाख रुपये वितरित किए गए। संगठन का आरोप है कि इस वितरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता की कमी दिखाई देती है। कई मामलों में एक ही व्यक्ति या परिवार को बार-बार…
उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का पुलिस अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है और उन्हें राजनीतिक हितों में लगाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मुख्यमंत्री खुद अधिकारियों को निजी या राजनीतिक काम सौंपते हैं तो कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उन्हीं पर हावी हो जाते हैं और उनकी इच्छा के अनुसार नैतिक-अनैतिक दोनों तरह के काम करते हैं। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में एसएसपी स्तर और उससे ऊपर के कई अधिकारी सरकार पर हावी हैं ….साथ उन्होंने कहा को पुलिस को संविधान व…
मास्टर प्लान में प्राकृतिक विरासत को सहेजने की पहल, ग्रीन देहरादून की दिशा में कदम, नदी, जंगल और हरियाली बचाने की योजना डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मास्टर प्लान पर मंथन, अंतिम रूप देने के निर्देश राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मास्टर प्लान 2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस मास्टर प्लान को जनभागीदारी आधारित, पर्यावरण संतुलित और आधुनिक शहरी जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।…
देहरादून में आयोजित दून बुक फेस्टिवल में विभिन्न विभागों एवं प्रकाशकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही छात्रों को पुस्तकें भेंट कर उन्हें अध्ययन के लिए प्रेरित किया। आप सभी से आग्रह है कि यदि आप किसी समारोह में जाएं, तो बुके और अन्य उपहारों के स्थान पर पुस्तकें एवं पौधे भेंट करने की परंपरा को अपनाएं, जिससे ज्ञान और पर्यावरण दोनों का संवर्धन हो सके। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा सदैव से ज्ञान, साहित्य और रचनात्मकता की भूमि रही है। गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी जैसी समृद्ध क्षेत्रीय भाषाएं, हमारे लोकगीत, लोककथाएं और लोककला यहां के…
नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री Manohar Lal जी से भेंट कर कुम्भ मेला, जनवरी 2027 के दृष्टिगत हरिद्वार नगर में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में लाईनों के भूमिगतिकरण एवं प्रणाली को स्वचालित किए जाने हेतु प्रथम चरण में ₹325 करोड़ तथा शेष लगभग ₹425 करोड़ द्वितीय चरण में अनुमोदित किए जाने का अनुरोध किया।आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी से हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शहरी अवसंरचना के विकास हेतु सहयोग, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मोदीपुरम (मेरठ) से आगे हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबल को संबोधित किया। उन्होंने युवा कांस्टेबल का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में निपुण बनना आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जनता के साथ समन्वय बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। कार्यक्रम से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि पार्टी द्वारा पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध दर्ज कराने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तय कार्यक्रम के तहत मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। तिवारी का दावा है कि विरोध की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया…
उत्तरकाशी में लगातार एलपीजी सिलेंडर की कमी के चलते क्षेत्र में भारी नाराजगी उत्तरकाशी में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण उपभोक्ता लंबी लंबी लाइन लगाकर गैस आने का इंतजार कर रहे है। बीते दो दिन से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय के पास जहां लोग पिछले 24 घंटे से लाइनों में खड़े है लेकिन जब गैस का ट्रक नहीं आया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उपभोक्ताओं ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया वहीं लोगों के भारी आक्रोश के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फिर भी लोगों ने सड़क मार्ग नहीं खोला उपभोक्ताओं का कहना…
बेस अस्पताल में वर्तमान में कई पद खाली चल रहे हैं जिसके चलते मरीजों को खास परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी को देखते हुए बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कोटद्वार के युवाओं के साथ बेस अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक रितु खंडूरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, धरने पर बैठे राम कंडवाल ने कहा कि अस्पताल के बिल्डिंग तो बहुमत जिला बना दी गई है लेकिन यह अस्पताल आज भी रेफर केंद्र बना हुआ है अधिकारियों ने डॉक्टर की मांग के लिए स्थानीय विधायक को पत्र में लिखा था उसके बाद…
नगर निगम, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ‘जुगमंदर हॉल’ का लोकार्पण करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। हमारी सरकार स्मार्ट सिटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत भारत एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में देहरादून को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए वर्तमान में ₹1400 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, Ram Singh Kaira जी, Khajan Dass जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, …
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर उप सेना प्रमुख (स्ट्रेटजी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई जी ने भेंट की।इस अवसर मुख्यमंत्री और उनके मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री राज्य में पबों और क्लबों के रात्रि समय सीमा के चलने के बाद काफी आक्रामक दिखाई दिये तो उससे इनके संचालकों की नींद उडी हुई है। वहीं जनपद के पुलिस कप्तान ने भी इनके संचालकों को दो टूक अल्टीमेटम दे दिया कि अगर उन्होंने समय सीमा के बाद अपने क्लब या पब खोले और पुलिस को इसकी खबर हुई तो उनके खिलाफ होने वाले एक्शन से कोई नहीं बच पायेगा। वहीं हैरानी वाली बात है कि जीएमएस रोड में बच्चों के एक सरकारी विद्यालय से चंद गज की दूरी पर बार का संचालन होना इलाके के काफी…
उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ वन भूमि की सुरक्षा को लेकर आर-पार की जंग छिड़ गई है। बंजारेवाला ग्रांट क्षेत्र में क्रेशर संचालकों पर जंगल की जमीन निगलने के गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब कार्रवाई से बचने के लिए क्रेशर संचालकों ने खुद वन विभाग पर ही भ्रष्टाचार के आरोप मढ़ दिए। क्या यह सच है या फिर ईमानदारी से काम कर रहे अधिकारियों को रोकने की एक सोची-समझी साजिश?ये तस्वीरें हरिद्वार के बंजारेवाला ग्रांट क्षेत्र की हैं। यहाँ विकास की मशीनें अब विनाश की आहट दे रही…
रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 में सहभागिता की।इस अवसर पर जनपद स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके व्यापक लाभों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ जनता के बीच जाकर इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय और सशक्त भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री Ram…
कुंभ मेला–2027 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा विभागीय समन्वय को मजबूत बनाते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।उन्होंने अपर गंगा नहर के बाएं तट पर स्थित शहीद भगत सिंह घाट (कामधेनु घाट) से सिंहद्वार तक निर्माणाधीन घाट एवं बैरागी कैम्प घाट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की…
