रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पूरे प्रदेश की सियासत और कानून व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख गांव में तीन महीने पहले हुई गो-कशी के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। ग्रामीणों ने अब सीधे तौर पर एक रसूखदार नेता का नाम उजागर किया है।दरअसल यह पूरा मामला करीब तीन महीने पुराना है, जब लाठरदेवा शेख गांव के एक नाले में भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिले थे। उस वक्त हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। वीडियो में…
Author: Avnish Kumar Jain
उत्तराखण्ड में अवैध खनन को लेकर उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बड़ा आरोप लगाया है।बॉबी पंवार ने कहा कि रात के समय यमुना नदी में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है और मौके पर तीन-तीन पोकलेन मशीनें लगाकर नदी का सीना चीरा जा रहा है। बॉबी पंवार का कहना है कि भारी संख्या में डंपरों को ओवरलोड कर खनन सामग्री भरी जा रही है, जबकि यहां कोई वैध पट्टा या बैरियर मौजूद नहीं है।बॉबी पंवार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ धामी सरकार रिकॉर्ड राजस्व का दावा कर रही है, वहीं दूसरी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ओहो रेडियो के इस प्रयास को सराहनीय बताया, साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब रेडियो घरों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता था और उस पर प्रसारित होने वाली सूचनाएं महत्वपूर्ण होती थीं। गांवों…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि से संबंधित सभी समितियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ सभी आवश्यक बैठकें जनवरी माह तक अनिवार्य रूप से आयोजित कर सभी व्यवस्थाएं, फायर सीजन से पहले सुनिश्चित करवा ली जाएं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगे फायर हाइड्रेंट्स के लिए डेडिकेटेड प्रेशर पाइपलाइन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पेयजल विभाग को शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने वन विभाग को ड्राइव चला…
देहरादून में आयोजित नारी शक्ति वंदन टाउन हॉल सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया।आज हमारी मातृशक्ति गांव की चौपाल से लेकर संसद के पटल तक सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है, यह नए भारत की बदलती तस्वीर है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने वाला युगांतकारी संकल्प है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से पारित यह अधिनियम मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया का अभिन्न अंग बनाएगा। यह…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं गर्मियों के मौसम में नियमित अंतराल पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव सुनिश्चित हो।मुख्य सचिव ने बुधवार को ग्रीष्मकाल में हीट वेव की तैयारियों को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विद्यालय के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने, कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव संबंधी व्यवहारिक जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। राज्य में बढ़ते तापमान एवं…
हरिद्वार में अवैध निर्माण करने वालों पर प्रशासन का डंडा कब शुरू होगा ?हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA ने भगवानपुर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे एक विशालकाय रिजॉर्ट पर एक नोटिस भेजकर कारवाई की इतिश्री कर दी। आरोप है कि यहाँ न केवल मानचित्र का उल्लंघन हुआ, बल्कि सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई है।मामला रुड़की के भगवानपुर-देहरादून हाईवे का है जहाँ दाहिनी ओर एक बड़ी इकाई का निर्माण कार्य चल रहा है। HRDA की टीम को जब इस निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिली, तो अधिकारियों ने मौके पर धावा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण के अवसर पर देहरादून पहुंचे, जहां उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना से की, जहां उन्होंने देश और उत्तराखण्ड की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इसके बाद प्रधानमंत्री लगभग 12 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय कर कैंट क्षेत्र स्थित सभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सड़क के किनारे हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और आमजन मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर…
सिर पर ब्रह्मकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखण्ड की बेहतरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन बातें मंगलवार को एक बार फिर से दिखाई दीं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखण्ड की प्रगति से उनका खास वास्ता है।अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी बहुत खूबसूरती से लोकल कनेक्ट करते हैं, इसीलिए चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। ये ही वजह है…
प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने देहरादून में लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड आगमन सदैव देवभूमि के लिए नई सौगातें लेकर आता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की आज यह इकोनॉमिक कॉरिडोर भी प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। इस कॉरिडोर की विशेषता यह है कि इसे इकोलॉजी और इकॉनमी के संतुलन के साथ विकसित किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर आदरणीय केंद्रीय सड़क, परिवहन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उनके संबंध में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित घोषणाओं पर अधिकतम 20 दिनों के भीतर शासनादेश जारी किए जाएं, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में आने…
टिहरी जनपद के अधिकांश जगह पर बड़ी संख्या में बाहरी व्यक्तियो ने जमीन खरीदनी शुरू कर दी यही नहीं अब विदेशीयो की नजर भी टिहरी की सुंदर वादीयो पर लग गई है एक मामला जनता दरबार में आया जिसमें एक विदेशी महिला जो खड़ी के पास बसे गांव में जमीन लेकर रह रही है लेकिन उसे समय इस पर मुसीबत आने लगी जब जमीन धसनी शुरू हो गई वह अपनी फरियाद लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल के पास पहुंची तो डीएम ने भी आनंन -फानन में। उक्त जमीन जो दस रही है उसके जियोलॉजिकल सर्वे करवाने के निर्देश जारी कर दिया…
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता से जुड़े 10 अहम मुद्दों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहती है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकित भंडारी हत्याकांड, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शराब और अवैध खनन जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।गणेश गोदियाल ने उम्मीद जताई कि प्रदेश की जनता के ये सवाल प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचेंगे और उन पर जवाब भी मिलेगा। https://youtu.be/mtt1QOtqBKM?si=ZvXTo05m7DLlx7yK
शासकीय आवास पर भारतीय संत परंपरा के अनमोल रत्न, प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी के अनन्य साधक बाबा नीब करौरी महाराज जी के पावन जीवन पर आधारित फिल्म का प्रोमो एवं पोस्टर लॉन्च किया। यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है। बाबा नीब करौरी महाराज जी का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा और भक्ति का अद्वितीय संदेश देती हैं। इस दौरान योगगुरु Swami Ramdev जी, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज भी उपस्थित रहे।…
हल्द्वानी में आज सामाजिक संगठनों का गुस्सा हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ फूट पड़ा। आरोप है कि डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अभद्र भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल किया, जिससे आहत होकर विभिन्न संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, खासकर जब मामला शिक्षा के मंदिर से जुड़ा हो उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं…
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्र प्रतिनिधि की शिकायत पर कोतवाली डालनवाला में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। https://youtu.be/fdkMSJBh2yo?si=u_7cJgoJ89xQbYLL
