पौड़ी जनपद में गुलदार और अन्य जंगली जानवरों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। कई लोग इन हमलों में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद अब तक वन मंत्री द्वारा न तो पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई है और न ही क्षेत्र में वन विभाग की कोई समीक्षा बैठक ली गई है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।इस मामले में जब भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह वन मंत्री से मुलाकात कर इस विषय को उनके…
Author: Avnish Kumar Jain
विकासनगर के ढकरानी क्रेशर जोन से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जो खनन विभाग के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रात के अंधेरे में बिना रॉयल्टी के आरबीएम (रेत-बजरी) से भरे ट्रैक्टर धड़ल्ले से स्टोन क्रशरों तक माल पहुँचा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह खेल पिछले दो दिनों से रात के सन्नाटे में खेला जा रहा है। चर्चा है कि छापेमारी के डर से अब सिंडिकेट ने दिन के बजाय रात को माल खपाना शुरू कर दिया है। हालांकि,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातःकाल भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में भराड़ी देवी मंदिर में पहुँचकर माँ भराड़ी देवी के पावन दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ के श्रीचरणों में नमन किया। इस दौरान प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। माँ भराड़ी देवी से कामना की कि वे उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश निरंतर विकास व प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होता रहे। साथ ही राज्य में शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे तथा प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय हो। इस पावन अवसर पर प्रदेश के…
गैरसैंण स्थित कैंप कार्यालय में माननीय विधायक Dr Mohan Singh Bisht जी, Savita Harbans Kapoor जी, किशोर उपाध्याय जी, बृजभूषण गैरोला जी, Sahdev Singh Pundir जी, Trilok Singh Cheema जी, Shakti Lal Shah जी एवं Pradeep Batra जी ने भेंट की।
जनपद में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने और कौसानी की चाय को व्यापक बाजार दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बुधवार को कौसानी स्थित चाय बागान तथा चाय फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चाय बागान में कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा उनके कार्य की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने चाय फैक्ट्री का निरीक्षण कर श्रमिकों से बातचीत की और वहां उत्पादित विभिन्न प्रकार की चाय तथा वार्षिक उत्पादन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने चाय की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रभावी मार्केटिंग रणनीति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा…
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यमुनोत्री धाम में पानी की प्लास्टिक बोतलों पर ₹10 की बारकोड प्रणाली लागू की गई थी। इसके तहत दुकानदारों को बोतलों पर बारकोड लगाकर यात्रियों से ₹10 अतिरिक्त लेने और खाली बोतल लौटाने पर राशि वापस करने का प्रावधान था।लेकिन पिछले यात्रा सीजन के बाद भी यमुनोत्री धाम और पैदल मार्गों पर बड़ी संख्या में खाली प्लास्टिक बोतलें पड़ी दिखाई दे रही हैं, जिन पर बारकोड अब भी लगे हैं। इससे व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का…
हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में दुकान पर खरीदारी के दौरान विवाद, युवक और दुकानदार के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा। देखते ही देखते मौके पर जुटी भीड़, दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर हुई हाथापाई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, घटना सामने आते ही पुलिस ने मामले का लिया संज्ञान। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 6 हुड़दंगियों को हिरासत में लिया, सभी को थाने लाकर पढ़ाया गया कानून का पाठ। पुलिस ने दी सख्त चेतावनी, क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर आगे भी होगी कड़ी…
भराड़ीसैंण, चमोली में चयनित अग्निवीरों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। देशसेवा के लिए समर्पित इन युवाओं के साथ बिताए गए ये पल अविस्मरणीय रहेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में आज हमारी सशस्त्र सेनाएं सक्षम और सुदृढ़ बन रही हैं। आज हमारी सेना देश की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर दृढ़ता के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर गोली का जवाब गोले से देने का सामर्थ्य भी रखती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये चयनित अग्निवीर अपने साहस, अनुशासन और अटूट समर्पण से राष्ट्र की सुरक्षा को और अधिक…
हरिद्वार प्रेस क्लब में भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर निहंदपुर सुठारी गांव के पास बहने वाली बाणगंगा नदी में अवैध खनन का आरोप लगाया और कहा कि परमिशन की आड़ में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन सामग्री निकाली जा रही है, जिससे नदी और आसपास के क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। संगठन के मीडिया सलाहकार फैजान ने बताया गया कि खनन करने वाले लोग नदी क्षेत्र में गहरे गहरे गड्ढे खोद रहे हैं। इसके साथ ही गरीबों को आवंटित किए गए पट्टों की जमीन भी खोदी जा रही है।…
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गाँव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।घटना दोपहर की है, जब एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गाँव की एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी को दबोच लिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया। बताया जा रहा है कि वहां…
जनपद पौड़ी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर शाम गुलदार ने एक और ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम चिवालु निवासी प्रकाश सिंह (45 वर्ष) को गुलदार ने देर शाम हमला कर मार डाला। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने टीम को एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना…
देहरादून में आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजे जा रहे राशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम देहरादून सविन बंसल ने रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र के एक केंद्रीय गोदाम पर अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान राशन की गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने वाले राशन की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज भगवानपुर क्षेत्र के गोगामेड़ी चौक स्थित केंद्रीय राशन गोदाम पर अचानक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस गोदाम से उत्तराखंड के कई जिलों और शहरों…
भराड़ीसैंण, उत्तराखण्ड विधानसभा भवन में आज माननीय राज्यपाल के अभिभाषण के उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, माननीय अध्यक्ष विधानसभा ऋतु खण्डूडी भूषण, माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा परिसर में नवनिर्मित उत्तराखण्ड की संस्कृति और लोककला पर आधारित पेंटिंग गैलरी का अवलोकन किया गया। इस गैलरी में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के विशेष प्रयासों से उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति को दर्शाती 70 से अधिक पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। इनमें प्रमुख रूप से रम्माण के पारंपरिक मुखौटे, नंदा राजजात यात्रा, रम्माण पेंटिंग, छोलिया नृत्य, ऐपन कला,…
एमडीडीए को धोखा देता उद्योगपति कॉम्पलैक्स की पार्किंग के बेसमेंट में कर रहा अवैध निर्माण मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत तो एक्शन में आया एमडीडीए कॉम्पलैक्स की पार्किंग में अवैध निर्माण का खेल देहरादून। मुख्यमंत्री ने देहरादून शहर में पार्किंग की व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एमडीडीए और डीएम को संदेश दे रखा है कि शहर में कॉम्पलैक्सों की पार्किंग में हो रहे अवैध निर्माणों को तोड़कर वहां पार्किंग शुरू कराई जाये जिससे कि शहर के अन्दर पार्किंग की व्यवस्था चाक चौबंद हो सके। डीएम और एमडीडीए शहर में वाहनों की पार्किंग कराने के लिए नये-नये स्थान चिन्हित…
देवभूमि उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के संकल्प को प्रतिबिंबित करने वाले प्रेरणादायी अभिभाषण के लिए आदरणीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (से.नि.) जी का सहृदय आभार। इस अभिभाषण में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन तथा राज्य की भावी विकास यात्रा की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जो हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवतुल्य जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति के उद्देश्य से आज गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। यह जन-जन का बजट है, जो प्रदेश के चहुंमुखी विकास को नई गति देते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त प्रदेश निर्माण के हमारे संकल्प को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई…
