धर्मनगरी हरिद्वार जहां सुमन नगर इलाके में सरकारी जमीन पर बने एक अवैध मजार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुलडोजर चलाकर करीब 10 बीघा जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया। इस दौरान किसी भी तरह के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Haridwar के सुमन नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि सरकारी भूमि पर लंबे समय से एक मजार बनाकर करीब 10 बीघा जमीन पर कब्जा किया गया था।प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से पूरे कब्जे को हटाया और जमीन को मुक्त कराया।कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।“सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जनपद में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल सुमन नगर में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन आगे भी ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
Thursday, July 30

