गत शनिवार को राजपुर रोड पर स्थित एक बार कम होटल में आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप अपने परिवार के साथ मौजूद थे, रात बारह बजे तक शनिवार को होटल खोलने की अनुमति होती है लेकिन उन्हें बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र रचा गया:
१. बारह बजे तक के समय की अनुमति थी, बाहर निकलना, बिल का भुगतान आदि में पांच दस मिनट लग जाते हैं तो इतना हंगामा क्यों?
2. क्या वह बार किसी दुर्दांत अपराधी का है? ऐसा कौन बड़ा अपराधी वहां था जिसे पकड़ने के लिए छः थानों की पुलिस एक साथ आई?
3. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आईजी से फ़ोन पर बात नहीं करी अपितु डंडा लेकर पहुंचे?
4. मिडिया को ब्रीफिंग करके पूरी घटना को तोड मरोड़ कर किसने परोसा ताकि नेगेटिव नैरेटिव बनाया जा सके

