मसूरी। विश्व की सबसे ऊंची चोटी जॉर्ज एवरेस्ट को नाम देने वाले महान सर्वेक्षक जॉर्ज एवरेस्ट की जयंती शनिवार को मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में उत्साह के साथ मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज के छात्र-छात्राओं को उनके जीवन व योगदान की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट ने भारत में आधुनिक सर्वेक्षण व्यवस्था की मजबूत नींव रखी, जिसके सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट रखा गया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट हेरिटेज पार्क का संग्रहालय पर्यटकों को इतिहास से जोड़ रहा है, लेकिन अब मसूरी के समग्र इतिहास, संस्कृति और विरासत पर आधारित एक अलग संग्रहालय भी बनाया जाना चाहिए।पर्यटन विभाग के हीरा लाल ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन राजाज एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक केशव चंद ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट की विरासत से युवाओं को परिचित कराना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

