सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन के निर्माण एवं प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए DPR शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान OBC बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने के लिए अधिकारियों…
Author: Avnish Kumar Jain
उत्तराखंड की प्रशासनिक गलियारों में एक ही नाम की गूंज है IAS सोनिका मीणा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA की कमान संभालते ही उन्होंने भू-माफियाओं की नींद उड़ा दी है। अवैध कॉलोनियों पर चलता बुलडोजर और फाइलों में दबे भ्रष्टाचार को बाहर निकालना अब उनकी पहचान बन चुका है। देहरादून की पूर्व जिलाधिकारी सोनिका मीणा अब हरिद्वार की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रही हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जो भी अवैध निर्माण या अवैध प्लॉटिंग में शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गंगा की पावन नगरी में अवैध रूप से पनप रहे भू-माफियाओं के लिए सोनिका मीणा…
पत्रकार हेम भट्ट ने अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि …. आप मुझे डराने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूँ। अपनी शक्ति का उपयोग कर आप मुझे रोकने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन मेरी आवाज़ को दबाना असंभव है। 6 फरवरी की शाम राजधानी देहरादून में मुझ पर हुए हमले को पुलिस ने रोड रेज करार दिया है, लेकिन मेरे सवालों का जवाब अभी भी नहीं मिला है। सवाल 1- 5 फरवरी की रात जय भारत टीवी…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में विश्व बैंक सहायतित उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। इस बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी। मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यू-प्रिपेयर से सम्बन्धित प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने हेतु इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। मुख्य सचिव ने योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि 45 में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सचिव समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवगणों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं। प्रत्येक विभाग अपने सभी कार्यों को लेकर वार्षिक कैलेण्डर तैयार कर, उसके अनुसार अपनी सभी गतिविधियों को संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कुम्भ मेला – 2027 से सम्बन्धित कार्यों को भी प्राथमिकता पर लेते हुए सभी प्रकार की स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करते हुए निर्धारित…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जयेंद्र सिंह राणा एवं संजय सत्यवली को हिमालयी पर्यावरण पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. नित्यानंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित किया। उनकी सोच, हिमालय की शिखरों जैसी ऊँची और उनका सेवा-भाव हिमालय की घाटियों से भी गहरा था। उनका मानना था कि हिमालय की रक्षा करना, भारतीय सभ्यता और राष्ट्र…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय के अंदर पूरे हों। सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य/फाइल लंबित न रहे। किसी भी कार्य को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। …
शासकीय आवास पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक एवं कवि पद्मश्री Prasoon Joshi जी ने भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश में कला, संस्कृति, साहित्य एवं सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक संगीत तथा राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए आवश्यक नीतिगत सहयोग एवं सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बड़ी खबर देहरादून से है जहां इंडिया गठबंधन के द्वारा महापंचायत की गई। इसको लेकर सुबह 11:00 बजे के बाद से ही बड़ी संख्या में भीड़ भी जुटने लगी, आपको बता दे कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच में शिकायतकर्ता अनिल जोशी की F i r को लेकर विवाद उठा था, जिसको लेकर महापंचायत रखी गई। महापंचायत में एक ओर जहां इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता जुटे, वहीं आमजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान लोग हाथ में तख्ती पोस्टर लेकर सड़क पर बैठे हुए नजर आए और अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को उजागर करने…
सरकार के वादे पर सवाल: अंकिता केस के आरोपी परिवार को लाखों का ठेका जीरो टॉलरेंस का दावा, लेकिन आरोपी परिवार को सरकारी दवाइयों की सप्लाई इंसाफ की लड़ाई जारी, लेकिन ठेका आरोपी परिवार के नाम एक तरफ अंकिता भंडारी का कातिल जेल में है, और दूसरी तरफ उसी कातिल के परिजनों की company को Uttarakhand सरकार दवाइयों का ठेका दे रही है , दरअसल social media पर एक सरकारी पत्र तैर रहा है जिसने पूरे system पर सवाल खड़े कर दिए हैं? ये letter कोई आम letter नहीं है ये एक work order है सरकारी मोहर लगा हुआ…
जनपद में चिन्हित 12 स्थानों पर संचालित होंगे खनन पट्टे रिवर ड्रेजिंग से नदी प्रवाह सुधरेगा, जनपद को मिलेगा लगभग साढ़े छह करोड़ का राजस्व https://youtube.com/shorts/KWHbPJxDFA4?si=JjVCMcORuHDOrMdo जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत नदी किनारे चिन्हित 12 विभिन्न स्थानों पर खनन पट्टों का संचालन किया जाएगा। इस पहल से जहां एक ओर नदियों की प्रभावी चैनलाइजेशन संभव हो सकेगी, वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग को बड़ी मात्रा में राजस्व भी प्राप्त होगा। साथ ही यह प्रक्रिया मानसून सत्र से पूर्व नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रिवर…
बनबसा, चम्पावत में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों के विचारों को सुना। इस दौरान प्राप्त सभी सुझावों को आगामी बजट में समाहित करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि बजट जन-आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब बन सके। बजट किसी राज्य अथवा देश की आय-व्यय का मात्र लेखा-जोखा नहीं होता, बल्कि यह आने वाले वर्षों के विकास का स्पष्ट रोडमैप होता है। हमारी सरकार प्रदेश के समेकित, संतुलित एवं सतत विकास के लिए पूर्ण मनोयोग और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2047 तक…
‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ का हुआ विस्तारीकरण “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, अब नागरीय क्षेत्र में भी सुनी जाएंगे समस्याएं, होगा निदान” उत्तराखण्ड राज्य सरकार के निर्देश में प्रदेश भर की सभी न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन जन की सरकार–जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के सफलता के बाद अब नगर पालिका नगर/ नगर पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं के निदान करने हेतु ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद का प्रथम कैंप चम्बा के बादशाहीथौल में आयोजित किया गया। शिविर में…
टनकपुर, चंपावत में शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत ₹107 करोड़ की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्यों, ₹85 करोड़ की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही ₹319 करोड़ से अधिक की लागत से 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुआ। हमारी सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोगों को देवभूमि उत्तराखंड का यह विकास रास नहीं आ रहा है। इसका विरोध करने के उद्देश्य से कुछ तत्व सोशल…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में उत्तराखंड सरकार फुल स्पीड पर। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आईएएस ने हरिद्वार जनपद में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएचएआई के तहत मुजफ्फरनगर-हरिद्वार रोड का जायजा लिया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के हरिद्वार शहर और हरिद्वार बाईपास की प्रगति भी परखी। रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर कार्यों को भी गहराई से देखा। मंगलौर क्षेत्र में सोलानी नदी पर बन रहे प्रीस्ट्रेस आरसीसी सेतु का भी निरीक्षण। कुंभ मेला के तहत भाईचारा ढाबा से शिवालिक नगर चौक तक सड़क चौड़ीकरण देखा। ज्वालापुर से शिवालिक नगर मार्ग पर पथरी रोह…
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार को हरिद्वार जिले के विभिन्न स्थानों पर मेगा सफाई अभियान की शुरुआत की गई। प्रशासन द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम के तहत व्यापक स्तर पर सफाई कराई गई। इस अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र और उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार पंतद्वीप पार्किंग पहुंचे, जहां उन्होंने शांतिकुंज के अनुयायियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने कहा कि…
