हरिद्वार,कुंभ मेला–2027 के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली देव डोलियों की गंगा स्नान एवं भव्य शोभायात्रा इस बार प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। राज्य की लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर मेला प्रशासन ने इस दिव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, लोक संस्कृति से जुड़ी समितियों के पदाधिकारियों, मेला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया के श्रद्धालु उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्थाओं का साक्षात्कार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि देव डोलियों की शोभायात्रा एवं स्नान कार्यक्रम को पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी लैंसडाउन क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों की देव डोलियों के प्रतिनिधियों और शोभायात्रा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
Saturday, September 12

