Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल
    • जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश
    • MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन
    • रुड़की में रिश्तों की रंजिश बनी खूनी बवाल, दो गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए डंडे
    • गंगा में बिरयानी बहाने का VIDEO वायरल, संतों ने जताया आक्रोश
    • अस्पताल से भागा मरीज नाले में कूदा, पुलिस और दमकल ने किया रेस्क्यू
    • जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, परिजनों में आक्रोश
    • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत हजारों लोगों ने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) को दी अंतिम विदाई
    • शक्ति नहर में जिंदगी और मौत की जंग! LIVE VIDEO में दिखी जांबाजों की बहादुरी
    Friday, May 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»“जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी का बड़ा कदम: चम्बा में ‘जन जन की सरकार – जन जन के द्वार’ कार्यक्रम में 29 शिकायतों का निपटारा”
    उत्तराखण्ड खास ख़बर दुनिया देश

    “जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिलाधिकारी का बड़ा कदम: चम्बा में ‘जन जन की सरकार – जन जन के द्वार’ कार्यक्रम में 29 शिकायतों का निपटारा”

    Avnish Kumar JainBy Avnish Kumar JainFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ का हुआ विस्तारीकरण

    “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, अब नागरीय क्षेत्र में भी सुनी जाएंगे समस्याएं, होगा निदान”

    https://socialscan.in/wp-content/uploads/VID-20260207-WA0085.mp4

    उत्तराखण्ड राज्य सरकार के निर्देश में प्रदेश भर की सभी न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन जन की सरकार–जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के सफलता के बाद अब नगर पालिका नगर/ नगर पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं के निदान करने हेतु ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे है।

    इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद का प्रथम कैंप चम्बा के बादशाहीथौल में आयोजित किया गया। शिविर में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका परिषद चम्बा की अध्यक्ष शोभनी धनोला उपस्थित रहे

    शिविर में प्राप्त जन शिकायत में सुमन कॉलोनी वार्ड संख्या एक पूजा बडोनी द्वारा कॉलेज रोड की जीर्ण दशा को सुधारने की मांग पर जिलाधिकारी ने इण्टर लॉक टाइल्स लगाये जाने की बात कही।

    https://socialscan.in/wp-content/uploads/VID-20260207-WA0083.mp4

    लोनिवि कॉलोनी चम्बा से मुन्नी देवी द्वारा उनकी कॉलोनी में पुश्ता टूटने से मकानों को खतरा होने की शिकायत पर सम्बन्धित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

    धरासू रोड चम्बा निवासी राजेन्द्र प्रसाद थपलियाल द्वारा अवगत कराया गया कि 03 KW का सोलर प्लांट मार्च–2024 में लगाया गया, जिसकी मीटर तार गलत जोड़ दी गयी, जिससे बहुत अधिक बिल आ रहा है,

    इसपर विद्युत विभाग को तत्काल उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पिंगलदास द्वारा नगर पालिका से उनको दुकान दिलाये जाने की मांग पर नगर पालिका को किसी भी स्थान पर सम्बन्धित को दुकान दिये जाने के निर्देश दिए गए।

    इसके साथ ही वार्ड मेम्बर शक्ति जोशी द्वारा एन एच–707 ए पर नाली निर्माण व बन्द पड़ी नालिया खुलवाने की मांग, वार्ड मेम्बर 8 से मनोरमा नकोटी द्वारा पार्किंग निर्माण की मांग, नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा एक धर्मशाला व मन्दिर निर्माण हेतु स्थान उपलब्ध कराने तथा वाल्मीकि चौक बनाने व आवास की मांग की गयी।

    अधिकांश शिकायत / मांग पत्र में बन्दरों से निजात दिलाये जाने, विद्युत तारो व बिल अधिक आने, पेड़ों की लॉपिंग करने व साफ सफाई सम्बन्धी कुल 29 शिकायते प्राप्त हुई, जिन्हे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।

    180 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं 59 लोगो को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने कहा कि एक स्थान पर दो दर्जन के लगभग विभाग होने से कई प्रकार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

    जिलाधिकारी टिहरी ने सभी नगर निकाय में सफाई अभियान पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    शिविर में नगर पालिका परिषद चंबा के द्वारा, पर्यावरण मित्रों को ‘स्वास्थ्य रक्षक किट’ वितरण की गयी।

    बाल विकास विभाग द्वारा ‘महालक्ष्मी किट’ वितरण की गयी। इस कार्यक्रम में वार्ड मेम्बर शक्ति जोशी, महेश पैन्यूली, विक्रम चौहान, दीपक गुनसोला, गौरव फोन्दणी, अरविन्द मखलोगा, सरोजनी गैरोला, मनोरमा नकोटी, बलवंत रावत सहित सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा व जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #bjpsarkar #socialscan #uttarakhand #टिहरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Avnish Kumar Jain

    Related Posts

    मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल

    May 22, 2026
    Read More

    जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश

    May 22, 2026
    Read More

    MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल

    May 22, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    मंत्रीजी ईंट मारने के लिए दौड़े, विडियो वायरल

    May 22, 2026

    जनहित पर धामी सख्त: वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य और मानसून तैयारियों पर दिए बड़े निर्देश

    May 22, 2026

    MDDA के खिलाफ किसान एकता मंच का हल्लाबोल, CM धामी को भेजा ज्ञापन

    May 22, 2026
    Most Popular

    सिर से हमला करके किसी की भी जान ले सकता है ये डकैत, अब जिंदा सांप खाने का Video हुआ वायरल

    July 9, 2024

    Instagram पर ऐड लगाना चाहते हैं? फॉलो करें ये स्टेप्स

    June 9, 2024

    Facebook-Instagram और WhatsApp का पेड वेरिफिकेशन, आपकी दुकान और बिजनेस को भी मिलेगा Blue Tick

    July 18, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?