ऊधमसिंहनगर में गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भग खड़े हुए, हालांकि पुलिस ने आरोपियों को तत्काल दबोच लिया। इस बीच नाराज लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी और एक युवक ने आरोपी पर स्याही फेंकने का प्रयास भी किया।
शनिवार को एक युवती के साथ हुए गैंग रैप के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान गुरबाज सिंह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि दो अन्य आरोपी जोगा सिंह और रविंद्र सिंह को आज पुलिस क्राइम सीन के लिए घटना स्थल पर ले गई थी। घटना स्थल से वापिस लौटते समय पुलिस की गाड़ी गुरुनानक स्कूल के पास खराब हो गई। पुलिस टीम दूसरी गाड़ी आने का इंतजार कर ही रही थी, कि अचानक दोनों आरोपी पुलिस के चंगुल से निकल कर फरार हो गए। आरोपियों को भागता देखकर पुलिस सकते में आ गई लेकिन फिर पुलिस ने आनन फानन में दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनकी लाठी डंडो से पिटाई की। इस बीच गैंगरेप की घटना से नाराज लोग भी इक्कठा हो गये और उन्होंने भी आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी।

