उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों में रहने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवा में जाने का सपना अब आसान हो रहा है। देहरादून में आधुनिक सुविधाओं से युक्त निःशुल्क कोचिंग सेंटर के जरिए गढ़वाल और कुमाऊं के अभ्यर्थियों को आईएएस और पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। ऑनलाइन कक्षाओं और साइन लैंग्वेज की सुविधा से विद्यार्थी अपने घरों से ही विशेषज्ञ शिक्षकों से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप समाज कल्याण विभाग और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के संयुक्त प्रयासों से यह पहल संचालित की जा रही है। राजपुर रोड स्थित संस्थान में प्रतिदिन शाम चार से सात बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें सामान्य अध्ययन, सीसैट, गणित और तार्किक क्षमता जैसे विषयों की तैयारी कराई जा रही है। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने 19 लाख रुपये की लागत से हाईटेक साउंडप्रूफ कोचिंग रूम तैयार किया है। इसमें 75 इंच की टीवी स्क्रीन, कंप्यूटर कंसोल, कैमरे और अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। सचिव समाज कल्याण डॉ. श्रीधर बाबू अद्दांकी के अनुसार, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही बैंकिंग और एसएससी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग भी शुरू की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

