भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत मौजूद रहीं। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 60 साल राज करने के बाद जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया। तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर जनता ने भाजपा को चुना, तब से कांग्रेस भ्रम की राजनीति कर रही है। कांग्रेस की करनी कथनी में अंतर है और कांग्रेस कर रही अराजकता फैलाने का काम। सीएम ने बताया कि इसी कांग्रेस के भ्रम को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ यात्रा चलेगी। 31 अक्टूबर को श्रीनगर में, 2 नवंबर को देहरादून में 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ और 3 नवंबर को रुद्रपुर में पदयात्रा होगी। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा सीएम ने कहा कि हार के डर से कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोष देती है और अपनी असफलता का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ती है। दिल्ली आंदोलन में युवाओं को भ्रमित कर हिंसा कराई गई। सीएम ने अजीत डोभाल और स्व. बिपिन रावत पर टिप्पणी की निंदा की। इसके साथ ही कहा कि 13000 एकड़ अतिक्रमण मुक्त, यूसीसी, धर्मांतरण और नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसलों का भी कांग्रेस ने विरोध किया। लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है और कांग्रेस के नैरेटिव को स्वीकार नहीं करेगी।

