Author: Avnish Kumar Jain

सूचना साझा करने हेतु जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर वर्तमान में इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध जैसे हालातों के दृष्टिगत विभिन्न अरबीय युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।सरकार द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीँ जनपद रुद्रप्रयाग के किसी भी विकासखंड,तहसील अथवा ग्राम क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति रोजगार,व्यवसाय,शिक्षा या अन्य किसी उद्देश्य से प्रभावित…

Read More

विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अवैध खनन के वीडियो का आज बड़ा असर देखने को मिला है।  खबर दिखाए जाने के बाद जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में टीम ने ढकरानी और ढालीपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में लिप्त कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 खनन पट्टों पर भी गाज गिरी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन के सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल पछवादून क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से यमुना…

Read More

आगामी बजट की तैयारी के बीच उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण को अधिक पेशेवर और व्यापक बनाने के लिए नई पहल की है। नियोजन विभाग द्वारा हर साल कराए जाने वाले आर्थिक सर्वेक्षण को इस बार बाहरी विशेषज्ञ संस्था के सहयोग से तैयार किया गया है, ताकि राज्य की आर्थिक प्रगति का अधिक सटीक आकलन किया जा सके और बजट निर्माण के लिए स्पष्ट दिशा मिल सके। राज्य की प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता में बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण किसी भी वित्तीय वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का समग्र आकलन प्रस्तुत करता…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भू-जल पुनर्भरण को सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में लघु सिंचाई विभाग, नैनीताल की योजनाओं के अंतर्गत हल्द्वानी व नैनीताल क्षेत्र में जल पुनर्भरण संरचनाओं के विकास तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को स्वीकृति दी गई। इनमें हरिहर कॉलोनी हल्द्वानी, विश्वविद्यालय हल्द्वानी, उषा रूपक कॉलोनी नैनीताल तथा सुदर्शन कॉलोनी हल्द्वानी में जल पुनर्भरण के विकास एवं पार्कों…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर विचार करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया। समिति द्वारा अमृत 2.0 के ट्रांच-2 के अंतर्गत सहस्त्रधारा पेयजल योजना को स्वीकृति दी गई। इस योजना का क्रियान्वयन उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा किया जाएगा। जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल/एकेश्वर विकास खंड के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण (पुनरीक्षित) प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई।…

Read More

तहसील कांडा का औचक निरीक्षण, कार्य व्यवस्था में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त: तहसीलदार से लेकर समस्त कर्मचारियों की वेतन आहरण पर रोक, स्पष्टीकरण तलब निर्माणाधीन न्यायालय एवं आवासीय भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्य प्रगति तेज करने के निर्देश जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने गुरुवार को तहसील कांडा का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, डिस्पैच रजिस्टर, पत्र…

Read More

देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र से अवैध खनन के खेल का एक बड़ा खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए हुआ है। तहसील विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में आज सुबह 5 तारीख का एक वीडियो बड़ी तेजी से चर्चाओं में है, जिसमें एक स्थानीय युवक मौके पर खड़ा होकर यमुना नदी के सीने पर चल रहे अवैध खनन की पोल खोलता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक का सीधा आरोप है कि पट्टा कहीं और आवंटित है और खनन कहीं और किया जा रहा है, वो भी भारी भरकम मशीनों के दम पर।  इस वीडियो…

Read More

पंचकूला की CWC चेयरपर्सन एवं समाजसेवी वीना अरोड़ा ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें रंगों की तरह जीवन में खुशियां घोलने और आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा देता है। वीना अरोड़ा ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग इस पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और प्रेमभाव के साथ मनाएं। साथ…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर रंग और उल्लास के पावन पर्व होली के अवसर पर देवतुल्य जनता, संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं तथा अन्य गणमान्यजनों के साथ स्नेह, सौहार्द और उत्साह के वातावरण में होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस पावन अवसर को और अधिक विशेष एवं यादगार बना दिया। हृदय से आभार एवं सभी प्रदेशवासियों को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं

Read More

Work-Life Balance of Female Doctors: Balancing Compassion and Commitment.” The article highlights the unique challenges faced by women doctors in managing professional responsibilities alongside family and personal commitments. In today’s rapidly evolving healthcare environment, female doctors play a pivotal role not only in patient care but also as caregivers at home. Despite their dedication and competence, many continue to navigate societal expectations, long working hours, emotional demands of the profession, and domestic responsibilities simultaneously. This emphasizes the need for institutional support, flexible policies, shared family responsibilities, and societal recognition to enable women doctors to thrive both professionally and personally. I…

Read More

बैरागी कैंप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  Amit Shah जी के आगामी 07 मार्च को प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के उच्चतम मानक बनाए रखने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय विधायक Madan Kaushik जी, Pradeep Batra जी, Adesh Chauhan जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) Ajaey Kumar जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल जी व अन्य…

Read More

शासकीय आवास पर होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता ने भेंट कर रंगों के पावन पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर पूरे वातावरण को उल्लास, उत्साह एवं आनंद से सराबोर कर दिया। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत और समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देने वाला पर्व है। उत्तराखंड की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए पूरे…

Read More

पिटकुल में पारदर्शिता, वैधानिक अनुपालन एवं विशेष लेखा परीक्षण की मांग हेतु प्रबंध निदेशक पिटकुल को ज्ञापन दिया। आज दिनांक 2 मार्च 2026 को जन प्रहार की ओर से Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited (PITCUL) (पिटकुल) के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक को एक औपचारिक पत्र प्रेषित कर निगम में पारदर्शिता, वैधानिक अनुपालन एवं विशेष लेखा परीक्षण (Special Audit) की मांग की गई है। ज्ञातव्य है कि पिटकुल के पूर्व प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश चंद्र ध्यानी के प्रकरण में शासन को न्यायालय की अवमानना संबंधी नोटिस प्राप्त होने के उपरांत उन्हें पद से हटाया गया तथा नए प्रबंध निदेशक को…

Read More

शासकीय आवास पर होली मिलन समारोह में माननीय मंत्रीगण, विधायकगण, अधिकारीगण एवं पत्रकार बंधुओं ने भेंट कर रंगों के पावन पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्हें भी स्नेह, प्रेम और सद्भाव के पावन पर्व रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दी।

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्वतीय विकास को नई गति, चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता- डॉ. आर. राजेश कुमार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने तथा पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में आवास विभाग द्वारा लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर…

Read More

आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। https://youtu.be/VJADPvU0Dmo?si=QP1BPsuJM9QNmzFF उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में एकता और सद्भाव का संदेश लेकर जाएं।कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक तरीके से त्योहार का आनंद लिया।…

Read More