विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अवैध खनन के वीडियो का आज बड़ा असर देखने को मिला है। खबर दिखाए जाने के बाद जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में टीम ने ढकरानी और ढालीपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में लिप्त कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 खनन पट्टों पर भी गाज गिरी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन के सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल पछवादून क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से यमुना का सीना छलनी किए जाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आज खनन विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए ढकरानी से 3 और ढालीपुर से 5, यानी कुल 8 ट्रैक्टरों को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज किया है। इतना ही नहीं, भारी अनियमितताओं के चलते मौके पर संचालित 3 खनन पट्टों को भी विभाग ने तुरंत सीज कर दिया है। आज की यह बड़ी कार्रवाई इस बात को भी पुख्ता करती है कि क्षेत्र में लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन का खेल चल रहा था। प्रशासन द्वारा पट्टों को सीज किया जाना सीधे तौर पर यह साबित करता है कि शिकायतें महज अफवाह नहीं थीं, बल्कि धरातल पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के मुताबिक, अब ढकरानी क्षेत्र में उन स्टोन क्रशरों पर भी टीम का रडार है जो नियम विरुद्ध चल रहे हैं। जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गठित टीम जल्द ही इन स्टोन क्रशरों पर भी बड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

