देहरादून में भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से वायरल एक पत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। पत्र में लगाए गए आरोपों के बाद विपक्ष ने भाजपा को घेरा, लेकिन अब खुद विधायक ने सामने आकर इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अरविंद पांडे ने कहा कि यह पत्र झूठा है और विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है और उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत प्रधानमंत्री से नहीं की है।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि पहले जो बातें सामने आईं, अब उनमें बदलाव क्यों दिख रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पत्र की सच्चाई और उसमें लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
Wednesday, October 28

