अनिल बलूनी द्वारा उठाए गए जनसुविधा से जुड़े मुद्दे पर अब बड़ा फैसला सामने आया है। रामनगर से देहरादून के बीच नई रेलगाड़ी के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।

5 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए इस रूट पर नई ट्रेन चलाने की मांग की गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद अब इस मार्ग पर यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।इस फैसले से खासकर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।

