उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर जहां सरकार तैयारी में जुटी हुई है तो वहीं अब चार धाम में से प्रमुख धाम बद्रीनाथ और चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की तिथि आज बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर तय हो गई है बात दें कि भू बैकुंठ भगवान बद्री विशाल के कपाट 23 अप्रैल सुबह 6 बज कर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बज कर 57 मिनट पर खुलेंगे। यह घोषणा नरेंद्र नगर राज दरबार में की गई, हर वर्ष…
Author: Avnish Kumar Jain
नमस्कार! देर से सही, लेकिन उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी का सिलसिला आखिरकार शुरू हो गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता की ऊंची चोटियों पर इस साल की पहली हिमपात हो चुका है। लोखंडी, देवबन, बुधेर, आसमाड़, खड़म्बा, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई जैसे इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने लगे हैं। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिसने पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को और भी मनमोहक बना दिया है। ये दिलकश दृश्य चकराता के सबसे ऊंचे क्षेत्र लोखंडी से सामने आए हैं, जहां लंबे इंतजार के बाद 2026 की पहली बर्फबारी सुबह के समय शुरू हुई। …
उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस को 11 जनवरी को सूचना मिली, कि थाना क्षेत्र के रुद्रपुर रोड के किनारे एक युवक की लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ प्रकाश दानू के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास किया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल निवासी बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार की तहरीर पर किच्छा कोतवाली पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा…
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में यूकेएमआरसी की समीक्षा बैठक, देहरादून में शहरी परिवहन परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार राज्य में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण–अनुकूल शहरी परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में देहरादून सहित प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल, ई-बीआरटी एवं रोपवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूकेएमआरसी) द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित…
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में गंगाजल का कलश भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आदरणीय अमित शाह जी का सान्निध्य सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्प से परिपूर्ण रहता है, जो हमें उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की रक्षा हेतु निरंतर प्रेरित करता है।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में पूंजीगत व्यय, CSS योजनाएं, SASCI, SNA स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को वाह्य सहायतित योजनाओं (EAP) के अंतर्गत धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति के लिए विभागाध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान एवं कृषि विभाग को मिलकर बड़े एवं एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर काम करने की जरूरत है। सेब, कीवी और Aroma के क्षेत्र में Integrated Farming की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने कहा कि…
बैरागी द्वीप, हरिद्वार में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी की गरिमामयी उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम में आदरणीय अमित शाह जी ने देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहां कदम रखते ही हजारों वर्षों की तपस्या की ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार सप्तऋषियों की तपोभूमि रही है, जहां संतों ने मानवता को आत्मिक जागरण का मार्ग दिखाया। साथ ही उन्होंने गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि अखंड ज्योति, वंदनीया माता भगवती…
SSP मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख—पार्षद पर हमले की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा खुद पर हमले कराने की साजिश का हुआ पर्दाफाश अवैध हथियारों के साथ तीन हमलावर भी दबोचे गए जनपद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना का कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने खुलासा करते हुए पार्षद पर हुए हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई में अवैध हथियारों के साथ तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड…
उत्तराखंड में इस सीजन में अभी तक न के बराबर बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसका सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है। बेतालघाट क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से मटर, आलू, प्याज़, हरी सब्जी की फसल में न तो उचित बढ़वार हो पाई और न ही फलन हुआ, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। काश्तकारों को सूखे खेतों में फसल बचाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। एक तरफ सूखा काश्तकारों के लिए मुसीबत बना हुआ है, तो वही दूसरी तरफ जंगली जानवरों के आतंक से भी…
ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक व कुशल रणनीतिकार आदरणीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी एवं पूज्य संतगणों की गरिमामयी उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आदरणीय गृह मंत्री जी ने कल्याण पत्रिका की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कल्याण ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक, इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा।…
आज नई दिल्ली में अंहिसा विश्व भारती व विश्व शांति केन्द्र के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी से शिष्टाचार भेंट के दौरान विश्व शांति, सद्भाव, अहिंसा और मानवीय मूल्यों पर सार्थक विमर्श हुआ। आचार्य जी के विचार करुणा, संयम और नैतिक चेतना से ओतप्रोत हैं, जो व्यक्ति को भीतर से समृद्ध करते हुए समाज को शांति और समरसता के मार्ग पर ले जाते हैं।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने जमरानी बांध बहुद्देेश्यीय परियोजना सौंग बांध पेयजल परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध निर्माण के लिए जरूरी है कि सभी निविदा एवं आवश्यक अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परियोजना का फ्लो चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को निर्धारित समय…
ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे साथ। सनातन, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए समर्पित डबल इंजन सरकार। उत्तराखंड के सभी विद्यालयों में गीता श्लोकों का अनिवार्य वाचन, नई पीढ़ी को अपने मूल से जोड़ने की सशक्त पहल। ऋषिकेश अब केवल तीर्थ नहीं, बल्कि विश्व पटल पर योगनगरी के रूप में स्थापित हो रहा है। देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मिल रही नई ऊँचाइयाँ, जहाँ परंपरा भी है और…
रुड़की के धनौरी क्षेत्र में हाथी की अचानक दस्तक से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गांव के पास स्थित खेत में एक हाथी खड़ा दिखाई दिया, जिसका करीब 20 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी खेत में शांत खड़ा नजर आ रहा है, लेकिन उसकी मौजूदगी मात्र से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह के समय की है, जब कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने हाथी को खेत में खड़ा देखा और तुरंत…
उत्तरकाशी के सभी क्षेत्रों में जंगलों में लग रही आग से उत्तरकाशी के आसमानों पर धुएं का गब्बर उत्तरकाशी गंगोत्री यमुनोत्री सहित तमाम क्षेत्र में आज का तांडव तो वही कहीं क्षेत्र में आग से 35 फ़ीसदी जंगल जलने की संभावना उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे नजदीक लगी आग से पहाड़ों से गिर रहे पत्थर उत्तरकाशी के धरासू रेंज उत्तरकाशी फॉरेस्ट के नजदीक क्षेत्र में हजारों की संख्या में वन जीवों के जलने की संभावना लगातार जंगलों में आग लगने से तमाम क्षेत्रों में धुएं जनजीवन पर बड़ा असर https://youtu.be/LMH3Z8BI0oQ?si=4h1rC-rlYsLYt9Q3
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को नई दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) का भ्रमण किया तथा एसआईडीएम के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने रक्षा उद्योग से जुड़ी वर्तमान गतिविधियों, नई तकनीकों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत की रक्षा शक्ति केवल हथियारों पर निर्भर नहीं है, बल्कि मजबूत संस्थाओं, आपसी सहयोग और सशक्त औद्योगिक ढांचे से बनती है। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और…
