उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस को 11 जनवरी को सूचना मिली, कि थाना क्षेत्र के रुद्रपुर रोड के किनारे एक युवक की लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ प्रकाश दानू के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास किया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल निवासी बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार की तहरीर पर किच्छा कोतवाली पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खन्ना शुरू किया तो पता चला कि मृतक भोजीपुरा रेलवे स्टेशन से अपने मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ की इच्छा की ओर आता दिख रहा है। फुटेज के आधार पर इसके तैयार कर मुखबिर खासों को सक्रिय कर दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे लोन की फाइल के सिलसिले में हल्द्वानी से भोजीपुरा गए थे, जहां भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शराब की दुकान पर उनकी मुलाकात मृतक दिनेश से हुई। मृतक की नई मोटरसाइकिल देखकर आरोपी विजयपाल और दीपक मौर्य के मन में लालच आ गया। आरोपियों ने दोस्ती का ढूंढ कर मृतक को भोजीपुरा से किच्छा तक साथ चलने के लिए मना लिया, तथा रास्ते में अलग-अलग स्थान पर उसे अत्यधिक शराब पिला दी। किच्छा पहुंचकर दोनों ने मृतक के साथ विवाद किया, और बाद में उसके गले को मफलर से कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल, हेलमेट और मोबाइल लेकर फरार हो गए और हल्द्वानी में 20 हजार रुपए में मोटरसाइकिल बेच दी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Tuesday, July 28

