जैसा विदित है कि हाल ही में उत्तराखंड प्रदेश के कुमाऊं मंडल के तराई क्षेत्र में तेज हवा के साथ आई आंधी और वेमौसमी बरसात ने कहर वरपाकर खेतों में लहराती गेहूँ की फसलो को पूरी बर्बाद कर दिया था जिसकी मार किसान अभी तक नहीं झेल पा रहा है इसी बीच जनपद उधम सिंह नगर के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने निकल आई है जिसमें ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई पर लगी पाबंदी को हटा दिया गया है जिससे किसानों में प्रसन्नता देखने को मिली है वही आपको बताते चले कि यह पूरा मामला उस वक्त का है जब उस समय के तत्कालीन जनपद उधम सिंह नगर जिलाधिकारी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में ग्रीष्मकालीन कालीन धान की फसल बुवाई पर पूर्णतः पाबंदी लगा दी थी जिसको चुनौती देते हुए किसानों ने उच्च न्यायालय नैनीताल की शरण ली थी माननीय उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जिसमें किसानों के तर्क सही पाये गए और जिला प्रशासन के तर्क गलत होने पर जिलाधिकारी के धान बुवाई पर लगी पाबंदी वाले आदेश को निरस्त करफसल बुवाई पर लगी पाबंदी को हटा दिया है और किसानों को ग्रीष्मकालीन धान की फसल बुवाई का फैसला सुनाया है जिसको लेकर जसपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने इस फैसले का स्वागत किया है और मीडिया से रूबरू होकर बताया कि यह किसानों की जीत है और जिला प्रशासन के मुँह पर तमाचा है जिसने अपनी तानाशाही के बल पर गलत तरीके से किसानों को रोका था देश का अन्नदाता कहे जाने वाला किसान अपने खेतों में कोई भी फसल लगाने को स्वतंत्र है यह बात स्वयं उच्च न्यायालय से भी स्वीकारी है और अब किसानों ने ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई शुरू कर दी है
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
- रूड़की में एक और अवैध ओपन कालोनी का मामला !सचिव आवास और मुख्यमंत्री की साख को बट्टा?
- D(डकैत) P (पाखंडी) सियार ने 74 को भी कर दिया पार!
- गैरसैंण से श्रीनगर होते हुए सड़क मार्ग से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री धामी, रास्ते में कर रहे सड़कों का स्थलीय निरीक्षण
- गैरसैंण में ₹231.91 करोड़ की 12 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, रामगंगा बांध से पेयजल संकट दूर करने की पहल
- आसन झील में विदेशी मेहमानों की दस्तक, साइबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंड
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुपूरक बजट को बताया विकास और जनकल्याण का आधार
- HRDA द्वारा रूड़की में ओपन एरिया में नक्शा पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है?
- एक तरफ कुंभ के निर्माण कार्य, दूसरी तरफ गंगा में गिरते नाले! प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
Friday, October 30

