उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में कथित नकली किन्नरों द्वारा लोगों से जबरन वसूली और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक किन्नर का वेश धारण कर शहर की दुकानों, सड़कों और वाहन चालकों से जबरन पैसे की वसूली रहे थे, विरोध करने पर कुछ वाहन चालकों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर असली किन्नर समाज के दो दर्जन से अधिक सदस्य मौके पर पहुंचे और कथित फर्जी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किन्नरों ने नग्न होकर विरोध किया, इसके बाद किन्नर फर्जी किन्नरों को लेकर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचे, जहां कई घंटों तक हंगामा चला और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। किन्नर समाज का कहना है कि ऐसे लोगों की हरकतों से पूरे समुदाय की छवि खराब हो रही है और आम जनता में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

