हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के गढ़ी संगीपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने प्रतिबंधित एनालॉग पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की है। गढ़वाल डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र रावत के अनुसार, फैक्ट्री में एनालॉग पनीर के निर्माण और सप्लाई की सूचनाओं के बाद टीम ने देर रात छापेमारी की। कार्रवाई रात करीब 10 बजे शुरू हुई, जो तड़के लगभग दो बजे तक चली। इस दौरान मौके से पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाला पाम ऑयल, स्किम्ड मिल्क पाउडर और अन्य सामग्री बरामद की गई। टीम ने मौके पर तैयार पनीर और निर्माण प्रक्रिया में मौजूद करीब 10 कुंतल पनीर व संबंधित सामग्री को नष्ट करा दिया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकार ने 7 अगस्त 2026 को एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया था, इसके बावजूद इसके निर्माण और सप्लाई की सूचनाएं सामने आ रही थीं। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई को मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। FDA अधिकारी ने कार्रवाई में सहयोग के लिए हरिद्वार पुलिस प्रशासन, एसपी ग्रामीण रुड़की और विभागीय टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई आपसी समन्वय और टीमवर्क से ही संभव है। उन्होंने उपभोक्ताओं से खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता की जांच करने की अपील की। साथ ही बताया कि विभाग जागरूकता कार्यक्रमों और मोबाइल टेस्टिंग वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच भी करता है। किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-4246पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

