Browsing: राज्य समाचार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या जेल रोड़ स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जेल रोड़ स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक […]

Read More

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक मां ने अपनी 2 साल की बेटी का चाकू से गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी, इसके बाद महिला ने खुद को भी चाकू मार लिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और घायल हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला ने खुद को चाकू मारने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर […]

Read More

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में युवक ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, पुलिस अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने कोंडाझिर गांव में रहने वाले रामदयाल का बेटा सुशील 4 साल से अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे के घर पर ही रह रहा है।  आरोपी रामदयाल शराब के नशे में आया और उसने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि  NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की अब तक की कार्रवाई खानापूर्ति जैसी प्रतीत हो रही है। अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है और परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जाँच CBI को सौंपी है उस से स्पष्ट है कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया […]

Read More

बिहार के समस्तीपुर में एक दुल्हन शादी के दिन प्रेमी संग फरार हो गई. उधर दूल्हा सात फेरों के लिए उसका इंतजार करता रहा. जब पता चला कि दुल्हन को अपने प्रेमी के साथ भाग गई है तो परिवार ने बारात को खाली नहीं लौटाया. उन्होंने दुल्हन की छोटी बेटी से दूल्हे की शादी करवाकर उसे विदा किया. लेकिन अगले ही दिन दुल्हन वापस लौट आई. कहने लगी कि मैं भागी नहीं थी. मेरा अपहरण हुआ था. पड़ोस में रहने वाला युवक ही मुझे अपने कुछ साथियों के साथ किडनैप करके ले गया था. लेकिन दुल्हन की बात किसी ने […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक मोनू भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं. पहले हुई किसी बात के खुन्नस के कारण दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहने वाले दोनों बदमाश मोनू कल्याण के घर पहुंचे. वहां मोनू कल्याण से पहले बहस की. बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने पिस्टल निकाली और मोनू पर फायरिंग कर दी. वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घरों के पास समर्थकों ने आग लगाकर तोड़फोड़ की. गोली […]

Read More

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए. मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम अरुण कुमार है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना रविवार सुबह पांच बजे की है. वारदात को पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास अपराधियों ने अंजाम दिया.इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा […]

Read More

बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मोतीपुर के बतरौल गांव में एक पंद्रह साल के लड़के को कमरे में पहले बंधक बनाया और खूब बेहरमी से पीटा. इतना ही नहीं उसे अपने पैंरों में थूक कर उसे चाटने को कहा और जब तक लड़के ने थूक नहीं चाटा उसे तब तक पीटता रहा. इसके साथ ही उसने मियां भाई जिंदाबाद के नारे भी लगवाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. […]

Read More

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है. अररिया, सिवान के बाद अब मोतीहारी में पुल गिर गया है. मोतीहारी के घोड़ासहन में निर्माणाधीन पुल गिरा है. इस पुल पर अभी काम चल रहा था. यह पुल करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा था. इस पुल की ढलाई हो चुकी थी. ये पुल अमवा से चैनपुर स्टेशन जाने वाली सड़क पर बन रहा था. अररिया में 12 करोड़ की लागत से बकरा नदी पर बना पुल 18 जून को गिरा था. सिवान में 22 जून को गंडक नहर पर पुल गिरा था. इस पुल को बनाने के लिए […]

Read More

मध्य प्रदेश के अमरकंटक में 20 जून को एक युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरने पहुंचा. यहां दोनों रात भर तक साथ रहे. इसके बाद अगले दिन प्रेमी ने कहा कि चलो मैं तुम्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले चलता हूं. प्रेमिका भी मान गई. फिर कार में बैठकर दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़े. लेकिन प्रेमिका इस बात से बिल्कुल ही अंजान थी कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है. रास्ते में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गर्लफ्रेंड चीखने लगी तो प्रेमी ने चाकू से उसका गला रेत डाला. अब […]

Read More

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. उनके अनशन का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन आतिशी ने वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है. दिल्ली में अपना पानी नहीं है. दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है. दिल्ली को पानी मिलने तक अनशन जारी रहेगा. आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कुल पानी 1005 MGD है, जिसमें से 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्ते से […]

Read More

नीट यूजी का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. हर दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही रही. विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. सड़कों पर छात्र और उनके अभिभावक प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं अब इस मामले में बिहार कनेक्शन के बाद महाराष्ट्र कनेक्शन भी सामने आया है. नीट पेपर लीक मामले में नांदेड़ एटीएस ने दो शिक्षकों को महाराष्ट्र के लातूर से हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए […]

Read More

बिहार के भागलपुर के नवगछिया में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां झाड़-फूंक के चक्कर में मिट्टी में दफन मृत बच्ची के शव को निकाल कर परिजन अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर से कहने लगे- बच्ची जिंदा है, ऑक्सीजन लगाइए. इतना ही नहीं, अस्पताल में एक महिला तांत्रिक झाड़-फूंक करने लगी. वह दावा करने लगी कि वह बच्ची को जिंदा कर देगी. जब डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो घरवालों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया. बच्ची की मौत 24 घंटे पहले ही अस्पताल में हो चुकी थी. नोनिया पट्टी के रहने वाले भगवान महतो की 10 महीने की […]

Read More

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची. उसने पुलिस से कहा कि साहब मेरी मदद करो. मेरी छोटी बहन को मेरा पति भगा ले गया है और मेरी मां को मेरा ससुर. अब आप ही बताओ मैं कहां जाऊं. पुलिस ने महिला की बातें सुनकर हैरान रह गई. उन्होंने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की. महिला के पति से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. मामला सकरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली सुधा कुमारी नामक महिला ने 9 जून को पुलिस को […]

Read More

दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो रही है. जिसको लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. पानी के संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. शनिवार 22 जून को उनके अनशन का दूसरा दिन है. इस बीच DTC के पूर्व मार्शल भोगल में आतिशी के सत्याग्रह में अपनी मांगों को लेकर पहुंचे. DTC के पूर्व मार्शलों का कहना है कि फिलहाल मंत्री आतिश को उन्होंने एक पत्र सौंपा है साथ ही यह अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर कल यानी रविवार 23 जून तक इस मामले पर कोई संतोषजनक फैसला नहीं […]

Read More

बिहार के जमुई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सरेराह 15 से ज्यादा बार चाकुओ से गोदकर हत्या कर डाली. पति ने पहले पत्नी को रोका. उसकी गोद से बच्चा छीनने लगा. जब पत्नी और साली ने इसका विरोध किया तो पति बौखला गया. उसने जेब से चाकू निकाला और बीच सड़क पर ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. साली बीच बचाव करने आई तो उसे भी चाकू दिखाकर डराने लगा. महिला अपने पति से रहम की भीख मांगती रही. लेकिन पति के सिर पर तो खून सवार […]

Read More