Browsing: राज्य समाचार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसके बाद तेज धमाका हुआ और दोनों ट्रक में आग लग गई, इस हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है, यहां पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, यह घटना शनिवार रात की है। यह घटना बरेला की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे और टकरा गए अभी घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी और ट्रक में कितने लोग मौजूद […]

Read More

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में त्रिवेणी ब्रिज के पास शनिवार सुबह शिप्रा नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, महिला की उसके ही पति ने हत्या की थी। आरोपी ने अपने दोस्तों की मदद से महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है उसके दो दोस्तों की अभी तलाश जारी है। आपको बता दें कि शनिवार को इंदौर रोड़ स्थित पुराने त्रिवेणी ब्रिज के नीचे नदी में बोरे में लाश मिली थी। […]

Read More

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को गरोठ थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इस घटना में महिला को तो बचा लिया गया लेकिन चारों बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को कुंए से बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गरोठ चिकित्सालय भेजा गया। मामले को लेकर गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया की, महिला अपने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान थी। शनिवार […]

Read More

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने महिला को 3 किलोमीटर पहाड़ी पर पैदल चलकर कांवड़ कांवर में उठाकर अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी तक पहुंचाया. महिला की तबीयत खराब थी. उसे समय पर अस्पताल पहुंचना था, ऐसे में मानवता की मिशाल पेश करते हुए रायपुर की पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी डायल 112 तक पहुंचाने का जिम्मा लिया और पैदल चलकर महिला को अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई. दरअसल, कापू के पारेमेर घुटरूपारा गांव में बरसात […]

Read More

पति-पत्नी का साथ और प्यार जन्म-जन्मांतर का होने की बात कही जाती रही है. इसी कर्तव्य को पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के भिंड जिले दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है. वीडियो में महिला भिंड के जिला अस्पताल में अपने पति को पीठ पर लेकर उसका इलाज कराने के लिए अस्पताल के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है. महिला के पति के पैर में चोट लगी हुई और वो चलने में असमर्थ दिखाई दे रहा है. साड़ी पहनकर घूंघट किए हुए देश की सशक्त महिला की ये तस्वीर उसकी जिम्मेदारी और अपने पति धर्म के प्रति निष्ठा […]

Read More

भागलपुर में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना तिलका मांझी थाना इलाके के हवाई अड्डा मैदान की है. बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही गर्लफ्रेंड को 3-4 युवकों ने जबरन कार में बैठाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बॉयफ्रेंड जब चिल्लाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. लड़की आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची. उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. हैरान परेशान मां ने घटना को शिकायत पुलिस से की. एसपी-डीएसपी ने घटना को गंभीरता से लेकर फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा. पुलिस मामले की जांच के साथ […]

Read More

पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में आप विधायक मोहिंदर भगत की जीत पर सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया कि जनता ने भगवंत मान सरकार के प्रति अपने अटूट विश्वास पर मुहर लगा दी है. संजय सिंह ने कहा कि मोहिंदर भगत ने 38 हजार मतों से जीत दर्ज की है. इस जीत ने यह संदेश दिया है कि जो आम आदमी पार्टी को धोखा देगा, उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी. वहीं राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि जालंधर वेस्ट की जीत ने केजरीवाल […]

Read More

इंसान ने विज्ञान में खूब तरक्की कर ली है. सुनामी हो, तूफान हो या ज्वालामुखी विस्फोट, आज की आधुनिक मशीनों से इनका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. लेकिन भूकंप एक ऐसी आपदा जो कब आ जाए या कहां आ जाए, कोई नहीं बता सकता. भारत सरकार अब इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए महाराष्ट्र में 6 किलोमीटर गहरा गड्ढा खोद रही है. इसे साइंटिफिक डीप-ड्रिलिंग कहा जाता है. आइए जानते हैं ये क्या है और इससे धरती के बारे में क्या-क्या नई जानकारी मिलेगी. महाराष्ट्र के कराड में स्थित बोरहोल जियोफिजिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (Borehole Geophysics Research Laboratory- BGRL) राज्य […]

Read More

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर हुए उप चुनाव में बीजेपी ने कड़ी टक्कर के बीच जीत दर्ज कर ली है. इस विधानसभा में भाजपा ने 16 साल बाद जीत दर्ज की है. साल 2008 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा से बीजेपी के प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत हासिल की थी.शनिवार को पीजी कॉलेज में हुई काउंटिंग में काफी उतार चढ़ाव होते रहे हैं. शुरुआत चार राउंड तक भाजपा आगे रही, लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने वापसी की और 17वें राउंड तक लीड बनाए रखी. मतगणना के कुल 20 राउंड हुए. शुरुआती 4 राउंड की […]

Read More

कई बच्चों के लिए हॉस्टल जेल की तरह होता है. शायद ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वहां के अपने नियम कायदे होते हैं जो बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर का एक हॉस्टल वाकई में एक बच्चे के लिए जेल बन गया जहां उसे हॉस्टल की संचालिका ने अपहरण कर बंधक बनाकर रखा. मुजफ्फरपुर के एक हॉस्टल की संचालिका ने बच्चे की हॉस्टल फीस ना मिलने पर कुछ ऐसा किया जिसे जानकर हर कोई सहम गया. हॉस्टल संचालिका ने फीस नहीं देने पर दूसरी क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे का […]

Read More

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कपड़ा कारोबारी की शिकायत पर शराब का व्यवसाय करने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। कोलार थाने के एसआइ पप्पू कटियार ने बताया कि भिलाई, छत्तीसगढ़ में रहने वाले चंद्रमणि सोनी कपड़े का कारोबार करते हैं। व्यवयास के सिलसिले में उनका भोपाल आना-जान लगा रहता है। इस दौरान उनके पूर्व परिचित परिचय रीवा निवासी शशिधर पांडे ने चंद्रमणि का परिचय रीवा में शराब का कारोबार करने वाले सतीश शुक्ला और उनके बेटे सचिन शुक्ला से कराया था। […]

Read More

सीहोर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित छोटी ग्वालटोली निवासी 26 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह लगभग सात माह पूर्व भोपाल में हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट न मिलने की वजह से फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका कैंसर रोग से पीड़ित थी और इसी वजह से सदमे में रहती थी। हाल ही में आई थी मायके पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटी ग्वालटोली निवासी स्वर्गीय राधेश्याम यादव […]

Read More

भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांबाद थाना इलाके में शुक्रवार देररात नूरमहल रोड स्थित बाग मुंशी हुसैन खां तालाब में एक कार गिर गई। हालांकि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इससे अनहोनी टल गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। शाहजहांबाद थाना पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे हुआ। घटना के समय हल्की वर्षा भी हो रही थी। तभी नूरमहल रोड पर एक कार सड़क किनारे से फिसलते हुए […]

Read More

बनवार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बनवार थाना क्षेत्र के हटरी गांव में एक मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। यहां व्यारमा नदी में शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ नहाने के लिए गए एक आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ नदी के अंदर खींच ले गया। यह घटना इतने कम समय में हुई कि बच्चे का पिता चाहकर भी अपने जिगर के टुकड़े को नहीं बचा पाया। नदी में काफी देर तक बच्चे की तलाश की गई। इधर एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी है। वहीं जिस जगह शनिवार को घटना हुई, वहीं पास […]

Read More

भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस की एक युवती से पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया। वहां उसने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इधर, युवती के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली की एक होटल से आरोपित को गिरफ्तार किया। साथ ही युवती को बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रेहान खान सुभाष कालोनी में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता भी पड़ोस में अपने परिवार के साथ किराये से रहती है। इसी […]

Read More

मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम धानडाखेड़ा के पास कालीसिंध नदी में शुक्रवार को करीब 50 से अधिक कंजरों ने स्टापडेम तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने ही पत्थर फेंककर कंजरों को भगाया। जवाब में उन्होंने फायर भी किए। ग्रामीणों के ज्यादा संख्या में पहुंचने पर कंजर भाग गए। इसी स्टापडेम में बने इंटकवेल से ही सुवासरा में पेयजल सप्लाई होता है। राजस्थान से कुछ लोग कथा सुनने धानडाखेड़ा आए, उन्होंने कंजरों द्वारा स्टापडेम को तोड़ने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण नदी पर स्थित नगर परिषद के […]

Read More