Browsing: राज्य समाचार

बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के दूरस्थ गांव में फिर एक दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस समय युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, उसकी मां और पत्नी न केवल वहां मौजूद थीं, बल्कि अपनी बेटी को बचाने जा रही उसकी मां को पकड़ रखा था। जिसके चलते वह अपनी बेटी की अस्मत लुटने से नहीं बचा पाई। घटना के बाद गांव का सरपंच भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने भी पुलिस को सूचना देने की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया। […]

Read More

जबलपुर। 12वीं के विद्यार्थियों कालेज में प्रवेश लेने के लिए दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो गई है। एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं आनलाइन के माध्यम से 13 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की वजह से उन छात्रों के लिए भी खुशखबरी है, जो पहले राउंड में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे या आवेदन नहीं हो पाया था। डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं   जिन छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है, वो भी डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। […]

Read More

जबलपुर। एल्गिन हास्पिटल में आशा कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम कक्ष तैयार किया गया है। इस कक्ष में पेयजल, प्रसाधन से लेकर बैठने की सुविधा है। यह कक्ष गर्भवती को लेकर आने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए होगा। अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के साथ शेष समय पर आशा कार्यकर्ता इन विश्राम कक्ष का उपयोग कर सकेंगी। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया   इस विश्राम कक्ष का क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराने वाला एल्गिन, संभाग का पहला अस्पताल बन गया है। अभी पृथक […]

Read More

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने घर के सामने खड़ी कार के तलवार से तोडफोड़ कर दी। इस दौरान महिला को धमकाया भी। आरोपित के माता पिता के साथ कार मालिक ने कुछ दिन पहले ही मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रेखा लाठी लेकर घर से बाहर निकलीं   तिलवारा थाना इलाके में रहने वाली रेखा सोंधीया के घर पर गाली-गलौज करते हुए रचित सोनी पहुंचा। वे जब गेट से […]

Read More

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश में डिग्री काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में आड़े आ रहे स्थानांतरण प्रमाण पत्र के प्रावधान को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को राहत दी है। प्रवेश के इच्छुक आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय देने का निर्णय किया है। इस संबंध में प्रवेश प्रक्रिया के समय संबंधित छात्र-छात्रा को एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें एक माह में आवश्यक अभिलेख जमा करने की शर्त होगी। उच्च शिक्षा विभाग की सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में कुछ पाठ्यक्रमों के स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए है। इसके […]

Read More

बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के बाद बच्ची को बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था।   पुष्टि के बाद खंडवा मेडिकल कॉलेज भेजा   बच्‍ची के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के दौरान डॉक्टर को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद बच्ची को अब उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज खंडवा में भर्ती […]

Read More

इंदौर। शहर की सबसे पाश काॅलोनी में चोरी की वारदात हो गई। काॅलोनी में सशस्त्र बदमाशों ने बड़े ठेकेदार के बंगल को निशाना बनाया और घुस गए। बदमाश करीब एक घंटे तक काॅलोनी में ही रहे और आसानी से फरार भी हो गए। इस काॅलोनी में बड़े पुलिस अधिकारियों के बंगले भी हैं। घटना तेजाजीनगर थाना अंतर्गत आने वाली ओएस्टर ग्रीन माउंट काॅलोनी की मंगलवार रात की है। रात करीब दो बदमाश ठेकेदार राजेंद्र पुंद्रे के मकान में घुस गए थे। दोनों बदमाशों के हाथ में फालिया भी था। आरोपितों ने पूरे घर की तलाशी ली और बाहर निकल आए। इस दौरान पूरा […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में अगले छह माह में पांच पुलिस अधिकारियों को स्पेशल डीजी बनने का मौका मिलेगा। स्पेशल डीजी (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर के 31 मई को सेवानिवृत होने के बाद एडीजी वरुण कपूर इस पद पर पहुंचेंगे। जून में अशोक अवस्थी के सेवानिवृत होने के बाद उपेन्द्र जैन, जुलाई में संजय झा के स्थान पर आलोक रंजन और अक्टूबर में सुषमा सिंह के स्थान पर एडीजी (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी बनने का अवसर मिलेगा। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना नवंबर में रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कोई स्पेशल डीजी इस पद पर आएगा। इसमें स्पेशल […]

Read More

बुरहानपुर। मुंबई के पास पनवेल में रहकर होटल और बार चलाने वाले उत्तर प्रदेश के सैनिक नगर आगरा निवासी हूसन सिंह पुत्र गंगाराम ने खुद की हत्या की ऐसी झूठी साजिश रची थी, कि पुलिस भी चकरा गई। यह सारा षड़यंत्र कर्ज से मुक्ति पाने और बीमा क्लेम के लिए रचा गया था। हूसन सिंह पूर्व में आर्मी की पैरा कमांडो था। हूसन सिंह खुद को मृत साबित करने के लिए अपने पार्टनर गणेश शर्मा के साथ 22 मई को मनमाड़ पहुंचा और वहां के लेबर चौक से शराब में धुत एक मजदूर को यह कह कर ट्रेन से बुरहानपुर ले आया कि […]

Read More

मुरैना। पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ने गए टीआई को पत्थर माफिया ने कुचलने का किया प्रयास। सिविल लाइन टीआइ रामबाबू यादव ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़े तो ड्राइवर ने ट्रैक्टर भगाने का प्रयास किया। पहले ट्रैक्टर बिजली के खंबे से टकराया फिर पेड़ में टक्कर मारकर ट्रैक्टर से टीआइ को नींचे गिराया। फिर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। टीआइ ने पेड़ के पीछे भागकर बचाई जान। हादसे में घायल टीआइ रामबाबू यादव को जिला अस्पताल में करवाया गया भर्ती।

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस से सुसाइड कर लिया। युवक के चेहरे पर पॉलिथीन भी बंधी हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक ने पॉलिथीन बांधकर नाइट्रोजन सिलेंडर की ट्यूब मुंह में दबाकर आत्महत्या की है। घटना भोपाल जिले के जाटखेड़ी क्षेत्र की है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, बताया जा रहा है कि युवक अपने कमरे से दो दिन से बाहर भी नहीं निकला था युवक उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था और भोपाल में किराए के मकान में रहता था। पुलिस को मौके से मिला सुसाइड […]

Read More

पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. आसमान आग उगल रहा है. दिल्ली में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है जबकि बिहार में भीषण गर्मी के कारण बुधवार सुबह 50 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं के इस तरह बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद अब बिहार सरकार ने एक्शन लेते हुए सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मी को देखते हुए मुख्य सचिव को राज्य में सभी स्कूल बंद करने के दिए निर्देश जारी किया है. जिसके तहत 30 मई से […]

Read More

मध्यप्रदेश के सागर के खुरई में हुई घटना को लेकर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि इस पूरे मामले में पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की घटना हो रही थी और जब उसने उसका विरोध किया तब उसे एंबुलेंस से धक्का देकर मार दिया गया और इस पूरी घटना का जो गवाह था उसका चाचा उसे भी मार दिया गया उसके एक भाई को मारा गया और दूसरे भाई की पिटाई की जा रही थी और जब उसकी मां इस पूरे मामले में बीच बचाव करने गई तो उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया गया। आखिर […]

Read More

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बिघा गांव में हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 मई को भागीरथ की उसके बेटे ने बहन और मां के साथ मिलकर हत्या की थी और भागीरथ की मौत को हादसा बताया था। महेंद्र ने दिगोड़ा थाना पहुंचकर बताया था कि उसके पिता भागीरथ छत से गिर गए हैं और उनकी मौत हो गई। पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा की कार्रवाई के […]

Read More

एक तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव जहां भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इंदौर के पास महू गांव में रहने वाला एक परिवार भू माफिया से इतना ज्यादा पीड़ित हो गया कि उन्होंने इंदौर के रीगल तिराहे पर हाथ में तख्ती लेकर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। इंदौर के पास महू गांव में रहने वाले शर्मा दंपति ने बताया कि महू के रॉयल टाउन क्षेत्र में उन्होंने एक घर लिया था लेकिन बिल्डरों द्वारा आपसी विवाद के कारण घर को तोड़ दिया गया। इस वजह से उन्हें कई परेशानियों का […]

Read More

लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा. पंजाब में भी इसी दिन वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले पंजाब के बठिंडा लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल की सांसद और उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर निशाना साधा. हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पिछले 7 सालों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन ने वादे तो किए, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया. इस गठबंधन से लोग निराश हैं और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. हरसिमरत कौर ने आगे कहा […]

Read More